फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: मारपीट तक पहुंची सफाई कर्मियाें की हड़ताल, महिलाओं ने नायक को लाठी-डंडों से पीटा, तस्वीरें

Sun, 25 Jul 2021 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Jul 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news:  strike of sanitation workers reached to fight, women beaten nayak, photos
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

 

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब मारपीट तक पहुंच गई है। हल्द्वानी में सफाई कर्मचारियों के दो संगठनों ने इसे प्रतिष्ठा से जोड़ा तो जमकर हंगामा हुआ। शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ीं महिला सफाई कर्मियों ने उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई नायक की नगर निगम परिसर में चप्पल और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे मामला और गरमा गया। पुलिस ने सफाई नायक राजेंद्र की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मामला शासन तक पहुंचा तो मारपीट मामले में संविदा और स्वच्छता समिति के आठ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर 19 जुलाई से आंदोलनरत है। दूसरे संगठन उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। नगर निगम ने भी 20 सफाई कर्मी और एक जेसीबी और डंपर किराए में लिया है। आरोप है कि आंदोलनरत कर्मचारी इन्हें काम करने नहीं दे रहे हैं। शनिवार को इस बात को लेकर सुबह से दोनों संगठन के लोग आमने-सामने आ गए थे। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संगठन से जुड़े सफाई नायक राजेंद्र नगर निगम में पहुंचे तो वहां धरना दे रहीं महिला कर्मचारियों ने उन्हें चप्पल और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। नगर निगम के गार्ड और कर्मचारियों ने सफाई नायक को किसी तरह से बचाया। वहीं रविवार काे हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारियों के नेताओं के साथ पुलिस की नोक-झोंक हुई।

uttarakhand news:  strike of sanitation workers reached to fight, women beaten nayak, photos
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि बबली, अनीता, अभिषेक, सुशीला, मन्नु, गोलु, कृष्ण और रोहित का वीडियो वायरल हुआ है। यह घोर अनुशासनहीनता है इसलिए सभी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है।

uttarakhand news:  strike of sanitation workers reached to fight, women beaten nayak, photos
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में तीन-चार महिला सफाई कर्मी और एक पुरुष सफाई कर्मी सफाई नायक को डंडे, झापड़ और चप्पल से मारते दिख रहे हैं। इसके बाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ा एक सफाई कर्मी और नगर निगम का गार्ड सफाई नायक को बचाकर गार्ड रूम में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सफाई नायक की पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news:  strike of sanitation workers reached to fight, women beaten nayak, photos
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

सफाई नायक राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे नगर निगम गेट पर पीटा गया है। नायक के साथ उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अवतार राजौर सहित काफी संख्या में सफाईकर्मी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने राजेंद्र का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसकी तहरीर ली। सफाई नायक का आरोप था कि वह अधिकारियों के निर्देश पर नवाबी रोड में सफाई करने गया था। इस बीच धरना में शामिल लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन
uttarakhand news:  strike of sanitation workers reached to fight, women beaten nayak, photos
हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम गेट में घुसते ही महिला और कुछ युवकों ने उसे पीट दिया। इनमें गोलू, बबली, सीमा, कृष्णा, मंजू, अनीता, रोहित, अमित, जय प्रकाश, आजाद के नाम शामिल हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी बबली और अनीता ने भी एक तहरीर पुलिस को दी थी। आरोप लगाया कि वह धरने पर बैठी थी। इसी समय नायक राजेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज और हाथापाई की थी। कोतवाल का कहना है कि महिला की तहरीर इसी मुकदमे में शामिल होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed