फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : standards ready for design and DPR of bridges

उत्तराखंड : पुलों के डिजाइन व डीपीआर के लिए बनाए मानक, अलग-अलग चरणों में हो सकेगी जांच

Wed, 26 May 2021 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 May 2021 08:50 AM IST
सार

डीपीआर को बनाने के लिए अनुबंध की कोई शर्त नहीं थी। सभी कंसल्टेंट सीधे ही विभाग को फाइनल डीपीआर उपलब्ध कराते थे। ऐसे में गठित डीपीआर की गुणवत्ता पूर्ण रूप से सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
uttarakhand news : standards ready for design and DPR of bridges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने प्रदेश में बनाए जाने वाले नए पुलों के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) और टेंडर प्रक्रिया की नई गाइडलाइन तैयार की है। नए मानकों के तहत विभाग सूचीबद्ध कंसल्टेंटों से पुलों की जो डीपीआर तैयार कराएगा, उसके अब अलग-अलग चरण होंगे। हर चरण में डीपीआर की जांच होगी। विभाग का दावा है कि नई गाइडलाइन के लागू होने से पुलों की डीपीआर की गुणवत्ता में सुधार होगा और उनमें एकरूपता रहेगी।

विज्ञापन


अभी तक विभाग में पुलों की डीपीआर सप्लाई आर्डर या वर्क आर्डर के माध्यम से बनाई जाती थी। डीपीआर को बनाने के लिए अनुबंध की कोई शर्त नहीं थी। सभी कंसल्टेंट सीधे ही विभाग को फाइनल डीपीआर उपलब्ध कराते थे। ऐसे में गठित डीपीआर की गुणवत्ता पूर्ण रूप से सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी। डीपीआर में संशोधन की भी गुंजाइश नहीं होती थी।
विज्ञापन


अब शासन ने पुलों के कार्यों के डिजाइन व डीपीआर कंसलेंट के माध्यम गठित कराए जाने के लिए एक मानक रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन प्रपत्र जारी किया है। इस मानक के तहत अब अनुबंधन की शर्तें, टर्मस ऑफ रेफरेन्स, भुगतान का शेड्यलू का स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। अब विभागीय इंजीनियर को कंसलटेंट चयन करने के लिए यह पूरी प्रक्रिया प्रयोग में लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआर तैयार करने के ये होंगे चरण
पुलों की डीपीआर तैयार करने के लिए इनसेप्शन रिपोर्ट, प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ड्राफ्ट डीपीआर एवं फाइनल डीपीआर विभाग को प्रस्तुत करनी होगी। प्रत्येक चरण में इनकी गुणवत्ता की जांच होगी।

पुलों की डीपीआर और डिजाइन के लिए तैयार नई गाइडलाइन से गुणवत्ता व समयबद्धता में सुधार आएगा। पुलों की डीपीआर बनाए जाने में एकरूपता भी रहेगी।
 -ललित मोहन, तकनीकी सलाहकार, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed