फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Sport climbing course will start in Nehru Mountaineering Institute from 17 November

पहली बार: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में शुरू होगा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग कोर्स, यहां कर सकते हैं आवेदन

Sun, 07 Nov 2021 11:17 AM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 11:17 AM IST
सार

निम अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार देश की पहली इंडोर स्पोर्ट्स क्लाइबिंग वॉल भी तैयार कर चुका है। इसमें ऑटो विले मशीन से रोप अपने आप रिलीज होती है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Sport climbing course will start in Nehru Mountaineering Institute from 17 November
निम में तैयार देश की पहली इंडोर क्लाइंबिंग वॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश में पर्वतारोहण के प्रशिक्षण से जुड़े नामचीन संस्थानों में निम पहली बार 17 नवंबर से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग का कोर्स शुरू कर रहा है। 11 दिनों तक चलने वाले इस कोर्स में प्रतिभागियों को वॉल  क्लाइंबिंग की तकनीकें सिखाई जाएंगी।

विज्ञापन


हाल में हुए टोक्यो ओलंपिक में शामिल किए गए चार नए खेलों में स्पोर्ट्स  क्लाइंबिंग भी था। स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के साथ स्केट बोर्डिंग, सर्फिंग, कराटे व बेसबॉल को शामिल किया गया है। इन खेलों के खिलाड़ी अब 2024 के पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के मद्देनजर निम ने स्पोर्ट्स  क्लाइंबिंग कोर्स की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


निम के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल ने बताया कि यह कोर्स 17 से 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें स्पीड  क्लाइंबिंग, लीड क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्पीड  क्लाइंबिंग व लीड क्लाइंबिंग में क्लाइंबर को 50 मीटर ऊंची वॉल पर तेज गति के साथ चढ़ना होगा। वहीं बोल्डरिंग में साढ़े चार मीटर ऊंची वॉल पर होल्ड्स से तैयार रूट को पार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की पहली इनडोर  क्लाइंबिंग वॉल 
निम अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार देश की पहली इंडोर स्पोर्ट्स क्लाइबिंग वॉल भी तैयार कर चुका है। इसमें ऑटो विले मशीन से रोप अपने आप रिलीज होती है। वहीं समय के निर्धारण के लिए स्टॉप वॉच की जगह टाइमिंग मशीन लगाई गई है। इसमें क्लाइंबिंग शुरू करने के लिए निर्धारित स्थान पर पांव रखते ही समय शुरू हो जाता है। यह  क्लाइंबिंग के बाद निर्धारित जगह को टैप करने पर ही रुकता है। यह इनडोर  क्लाइंबिंग वॉल भी ओलंपिक की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के लिए मददगार होगी। 

40 सीटों के लिए 16 आवेदन 

स्पोर्ट्स  क्लाइंबिंग सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए 30 से 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। 4 नवंबर तक 16 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल ने बताया कि कोर्स शुरू होने से पूर्व अंतिम तिथि तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। कोर्स का शुल्क 9075 रुपये है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार www.nimindia.net पर लॉग इन कर सकते हैं। 

देश के पांच बड़े संस्थानों में निम ऐसा पहला संस्थान है जहां यह कोर्स शुरू हो रहा है। हमारा उद्देश्य देश में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के खेल को पहचान दिलाने के साथ 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अच्छे स्पोर्ट्स क्लाइंबर तैयार करना है। 
- कर्नल अमित बिष्ट, प्रधानाचार्य नेहरु पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed