फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Special audit of cooperatives

सहकारी समितियों का स्पेशल ऑडिट: बीस साल के लेखों की जांच, करीब दस लाख खातों का होगा मिलान

Wed, 01 Jul 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Special audit of cooperatives
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश की प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों का अब 20 साल का लेखा जोखा खुलकर सामने आएगा। सहकारी मंत्री धन सिंह रावत के आदेश के बाद सहाकारिता विभाग ने वर्ष 2000 से समितियों का स्पेशल ऑडिट शुरू कर दिया है। इस ऑडिट को भी समय से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


समितियों में फर्जी लोन, गबन के मामले सामने आने केे बाद अब सहकारिता विभाग ने ऑपरेशन क्लीन की मुहिम भी छेड़ी है। सोमवार को सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा में हुई बैठक में सहकारी समितियों के ऑडिट का आदेश दिया था।
विज्ञापन


वैसे निबंधक के स्तर से हर साल समितियों के ऑडिट का आदेश जारी होता है। यह ऑडिट समितियां अपने स्तर पर कराती हैं। मुसीबत यह है कि ऑडिट रिपोर्ट कई बार सालों तक दबी रहती है। कहा यह भी जाता है कि गबन आदि के मामले अगर सामने आते हैं तो रिपोर्ट उच्च स्तर तक पहुंचती ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए सहकारिता विभाग ने अब अपने स्तर से राज्य गठन के समय से समितियों का स्पेशल ऑडिट करना शुरू कर दिया है। स्पेशल ऑडिट का मतलब है कि समितियों के हर खाते का मिलान किया जाएगा। प्रदेश में पैक्स के 10 लाख सदस्य हैं। इसका मतलब यह हुआ कि 10 लाख खातों का मिलान होगा।

वहीं, प्रदेश में 690 पैक्स हैं। सहकारिता विभाग के मुताबिक पैक्स में कम्प्यूटराइजेशन किया जाना है और इससे पहले भी समितियों के बही खातों का दुरस्त होना जरूरी है। यह अलग बात है कि कंप्यूटरीकरण का विरोध कर रहीं समितियां यह भी कह रहीं हैं कि यह समितियों को दबाव में लेने की कोशिश है।

स्पेशल ऑडिट को समय से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए सूची जिलों को भेज दी गई है। एआर और बैंकों के जीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वित्त विभाग के एम्पैनल सीए इस काम को करेंगे।
- बीएम मिश्र, निबंधक

बैंकों की व्यवस्था का होगा अध्ययन

यह भी सामने आया था कि भूमि के सापेक्ष कोलेटर्र (संपत्ति को बंधक रखना) लोन सहकारी बैंकों में बहुत कम हैं। सहकारी बैंक एक एकड़ पर मात्र 32 हजार तक का ही लोन दे रहे हैं जबकि राष्ट्रीय बैंक तीन लाख तक का लोन दे रहे हैं।


निबंधक ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय बैंकों की व्यवस्था का अध्ययन करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, इसी मामले में मंत्री धन सिंह रावत के स्तर से सीएम से भी बातचीत की जा सकती है और इसे कैबिनेट में भी लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed