फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: sex racket exposed in dehradun, 11 arrested

देहरादून: देहराखास में हुआ अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, आठ महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 12:39 PM IST
सार

पटेलनगर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: sex racket exposed in dehradun, 11 arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने देहराखास के टीएचटीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में काफी समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार  का खुलासा करते हुए 11 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। संचालक महिलाओं को भूटान, बांग्लादेश, सहित विभिन्न राज्यों से बुलाकर दून के होटलों, पर्यटन स्थलों में भेजता था। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


टीम गठित कर फ्लैट में दबिश दी गई
पटेलनगर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी। जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम गठित कर शनिवार रात फ्लैट में दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक कमरे में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। एक अन्य कमरे को खोला गया तो उसमें छह महिलाएं मिलीं।  
विज्ञापन


पूछताछ करने पर संचालक राजीव ने बताया कि उसने यहां एक फ्लैट किराये पर ले रखा है। जहां देह व्यापार किया जा रहा था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि वह अलग-अलग राज्यों से देह व्यापार करने के लिए देहरादून आए हैं। वह संचालक के कहने पर ग्राहकों से फ्लैट के साथ ही अलग-अलग होटलों में जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूटान, बांग्लादेश के साथ ही विभिन्न राज्यों से लाता था महिलाएं 

ग्राहकों से जितनी कीमत मिलती है, उसका आधा हिस्सा संचालक लेता था और बाकी उन्हें दिया जाता है। संचालक ही उन्हें ग्राहकों से मिलाता है और पैसे का लेन-देन करता है। इस मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किए। 

पुलिस के मुताबिक संचालक राजीव ने ही टीएचडीसी कॉलोनी में किराये पर फ्लैट लिया था। वह भूटान, बांग्लादेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली आदि से लड़कियां व महिलाएं बुलाता था। जिनको देहरादून के पर्यटन स्थलों, होटलों और अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। 

ग्राहकों से संपर्क के लिए दून स्कॉट सर्विस के लिंक वेबसाइट में दिए थे नंबर 
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों से संपर्क करने के लिए संचालक की ओर से दून स्कॉट सर्विस के लिंक और नंबर वेबसाइट स्कोका डॉट कॉम पर दे रखे थे। ग्राहकों को वह फ्लैट के साथ ही होटलों में बड़ी रकम लेकर लड़कियां सप्लाई करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed