{"_id":"61839e702a64d1668311adfe","slug":"uttarakhand-news-scuffle-between-mla-and-heli-company-manager-over-helicopter-to-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडर: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने को लेकर विधायक और हेली कंपनी के प्रबंधक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडर: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने को लेकर विधायक और हेली कंपनी के प्रबंधक में हाथापाई
Thu, 04 Nov 2021 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:04 PM IST
सार
विधायक मनोज रावत केदारनाथ जाने के लिए पवन हंस हेली कंपनी के कार्यालय फाटा पहुंचे। उन्हें देवस्थनाम बोर्ड के मसले पर तीर्थपुरोहितों की ओर से मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए वहां जाना था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने को लेकर विधायक मनोज रावत की पवन हंस हेली कंपनी के प्रबंधक के साथ हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ फाटा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रबंधक से मारपीट के विरोध में हेली कंपनियों ने दो घंटे तक सेवा बंद रखीं।
विज्ञापन
पवन हंस हेली कंपनी के कार्यालय फाटा पहुंचे मनोज रावत
बुधवार को विधायक मनोज रावत केदारनाथ जाने के लिए पवन हंस हेली कंपनी के कार्यालय फाटा पहुंचे। उन्हें देवस्थनाम बोर्ड के मसले पर तीर्थपुरोहितों की ओर से मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए वहां जाना था। वे हेलीपैड पर पहुंचे और कर्मचारियों को धाम जाने का कारण बताया। काफी देर बाद भी कंपनी कार्यालय से उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर, विधायक रावत ने कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रबंधक वीसी तिवारी से विधायक की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक व हेली कंपनी के प्रबंधक के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद विधायक केदारनाथ जाने के बजाय मौके से ही लौट आए। घटना के बाद सभी छह हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए सेवा बंद कर दी। सूचना पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा व सीओ गणेश कोहली मौके पर पहुंचे। उन्होंने हेली कंपनी के प्रबंधकों से बातचीत कर लगभग दो घंटे बाद पुन: हेली सेवाएं शुरू करवाईं।
विज्ञापन
वहीं केदारनाथ विधायक मनोज रावत का कहना है कि केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियां लोगों के साथ बदसलूकी कर रही हैं। बार-बार हेली कंपनी प्रबंधन को स्थिति से अवगत कराने के बाद भी उन्हें उचित रिस्पांस नहीं दिया गया। उल्टा हेली कंपनी का प्रबंधक अभद्र तरीके से बातचीत और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। दूसरी तरफ पवन हंस हेली कंपनी के प्रबंधक बीसी तिवारी ने बताया कि यात्रियों का स्टाल होने के कारण वह विधायक से थोड़ा इंतजार के लिए कह रहे थे लेकिन वह, मानने को तैयार नहीं थे। वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस संबंध में पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।