{"_id":"670d4b4e2d9472d6eb01b0e6","slug":"uttarakhand-news-reward-of-50000-each-has-been-announced-on-the-prisoners-who-escaped-from-haridwar-jail-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी
Mon, 14 Oct 2024 10:19 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:19 PM IST
सार
शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Operation Smile: उत्तराखंड में दो महीने के लिए कल से शुरू होगा ऑपरेशन स्माइल...तलाशे गए 5981 गुमशुदा लोग
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि मामले में जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती थी कि जिला पुलिस तक को सूचना कई घंटे बाद दी।
विज्ञापन