फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Smile will start in Uttarakhand 5981 missing people were searched

Operation Smile: उत्तराखंड में दो महीने के लिए कल से शुरू होगा ऑपरेशन स्माइल...तलाशे गए 5981 गुमशुदा लोग

Mon, 14 Oct 2024 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2024 08:33 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष एक मई से 30 जून तक ऑपरेशन स्माइल चलाया गया था। इस दौरान कुल 1370 गुमशुदा लोगों को तलाशा गया।

विज्ञापन
Operation Smile will start in Uttarakhand 5981 missing people were searched
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार - फोटो : ani

विस्तार

गुशमुदा बच्चों, पुरुषों और महिलाओं की तलाश के लिए मंगलवार से ऑपरेशन स्माइल की एक बार और शुरुआत की जा रही है। डीजीपी अभिनव कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 2015 में शुरू किया गया था। तब से अब तक 13 बार चलाया जा चुका है। इस दरम्यान 5981 गुमशुदा लोगों को तलाशा जा चुका है। फिर से ऑपरेशन स्माइल के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष एक मई से 30 जून तक ऑपरेशन स्माइल चलाया गया था। इस दौरान कुल 1370 गुमशुदा लोगों को तलाशा गया।

विज्ञापन


चार जिलों में बनाई गईं पांच-पांच टीमें
पुलिस मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन स्माइल की नोडल अफसर एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदाणे को बनाया गया है। अभियान के लिए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में पांच-पांच टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक दरोगा और चार कांस्टेबल शामिल रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी जनपदों में एक-एक टीम का गठन किया गया है। बरामद बच्चों और महिलाओं से जानकारी करने के लिए एक-एक महिला पुलिसकर्मी को टीमों में अनिवार्य रूप से तैनात किया गया है। टीम की सहायता के लिए एक-एक विधिक और तकनीकी टीम का गठन भी प्रत्येक जिले में किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्य सचिव के सभी DM को निर्देश, एनएच पर मलबे के निपटारे के लिए जगह चिह्नित करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए गए निर्देश
- वर्ष 2017 से गुमशुदा लोगों को बरामद करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।
- गुमशुदा लोगों का मिलान प्रदेश और सीमावर्ती राज्यों में बरामद लावारिस शवों से अनिवार्य रूप से किया जाए।
- ऑपरेशन स्माइल में नियुक्त टीम अपने जिलों के अलावा अन्य जिलों के गुमशुदा लोगों की तलाश में भी मदद करेंगी।
- गुमशुदाओं के बरामद होने के बाद उनकी सुपुर्दगी व पुनर्वास के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
- बरामद लोगों के संबंध में किसी अपराध की जानकारी मिले तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed