{"_id":"5f6ce55ed15a670a81679542","slug":"uttarakhand-news-rekha-arya-attack-on-harish-rawat-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरीश रावत की टिप्पणी पर रेखा ने किया पलटवार, बोलीं- कोई भी आरोप साबित हुआ तो राजनीति से ले लूंगी संन्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरीश रावत की टिप्पणी पर रेखा ने किया पलटवार, बोलीं- कोई भी आरोप साबित हुआ तो राजनीति से ले लूंगी संन्यास
Fri, 25 Sep 2020 12:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेखा आर्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यदि मुझ पर कोई भी आरोप साबित कर दिया तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगी। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राज्य मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
राज्यमंत्री रेखा आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुए विभिन्न मामलों को उठाते हुए कहा कि वह उन्हें इसकी याद दिलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्टिंग हुआ जो पूरे देश ने देखा कितने प्यार से मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए वह कह रहे थे कि यार विभाग से मंत्री जो कमा ले, करोड़ों, अरबों मैं अपनी आंख बंद कर लूंगा।
विज्ञापन
बस किसी तरह मेरी कुर्सी बच जाए। वहीं जब सरकार बचाने की एवज में 20 से 25 करोड़ देने की बात कही जा रही थी तब उन्होंने बड़े प्यार से उत्तर दिया कि अभी आप दे दो और 29 तारीख को सरकार बनने के बाद मैं आपको 20 -25 करोड़ के साथ टॉप अप दे दूंगा।
विज्ञापन
विभाग की राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि जिस जिले में पूर्व मुख्यमंत्री ने जन्म लिया जहां से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की उसी जिले के ग्राम नैनीसार के लोगों की जमीन बिना उनसे पूछे उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय विद्यालय खोलने के नाम पर भू माफियाओं से सांठगांठ करके उन्हें कौड़ियों के भाव दे दी।
जनपद वासियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके ऊपर लाठी डंडे बरसाने से भी गुरेज नहीं किया। राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक शराब माफिया का एकाधिकार स्थापित करने के लिए उन्होंने तानाशाही दिखाते हुए फाइल पर सीधे आदेश दे दिया कि प्रदेश में एक ही कंपनी की शराब बिकेगी। राज्यमंत्री ने एनएच घोटाला और आपदा घोटाला का भी जिक्र किया।