{"_id":"65c66deaf1b170a2220df6dc","slug":"uttarakhand-news-preparations-are-underway-to-send-ucc-bill-to-raj-bhavan-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: यूसीसी विधेयक को राजभवन भेजने की चल रही तैयारी, त्रुटियां को लेकर हो रहा अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: यूसीसी विधेयक को राजभवन भेजने की चल रही तैयारी, त्रुटियां को लेकर हो रहा अध्ययन
Fri, 09 Feb 2024 11:55 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह फरवरी को विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश किया था। सदन में चर्चा के बाद सात फरवरी को विधानसभा में विधेयक पास किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड यूसीसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक राजभवन भेजने की तैयारी चल रही है। विधानसभा सचिवालय विधेयक में भाषा को लेकर किसी तरह की त्रुटि न रहे। इसके लिए 740 पेज के विधेयक का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही विधानसभा के माध्यम राज्यपाल की स्वीकृति के लिए विधेयक राजभवन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह फरवरी को विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश किया था। सदन में चर्चा के बाद सात फरवरी को विधानसभा में विधेयक पास किया गया। आजादी के बाद देश में यूसीसी विधेयक पास करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। अब विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की मंजूरी के लिए विधेयक को राजभवन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधेयक में भाषा और टाइपिंग त्रुटियां देखी जा रही है।
विज्ञापन
UCC: सीएम धामी बोले-श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने के लिए लाए यूसीसी विधेयक, महिलाएं होंगी सशक्त
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया था। उत्तराखंड ने यूसीसी विधेयक को पारित कर इतिहास रचा है। विधेयक को राजभवन भेजने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेजा जाएगा।