{"_id":"65c66c44a22e363cda0e2ab7","slug":"uttarakhand-cm-dhami-said-bring-ucc-bill-to-fulfill-the-dream-of-better-india-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: सीएम धामी बोले-श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने के लिए लाए यूसीसी विधेयक, महिलाएं होंगी सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: सीएम धामी बोले-श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने के लिए लाए यूसीसी विधेयक, महिलाएं होंगी सशक्त
Fri, 09 Feb 2024 11:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:51 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक लेकर आएं है और विधानसभा में इसे पारित किया। यूसीसी कानून से उत्तराखंड की जनता को समान अधिकार मिलेंगे। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में डेटॉल क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ से मानसखंड ओहो हिल यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइफ के मंत्र को लोगों तक पहुंचाने के लिए ओहो हिल यात्रा शुरू की। इस यात्रा के माध्यम से सभी जिलों में स्कूली बच्चों को जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या को लेकर जागरुक किया गया। किसी समय रेडियो ही संचार का माध्यम होता था। लेकिन आज डिजिटल युग है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से रेडियो को दोबारा से मुख्य धारा में लाएं है।
विज्ञापन
Haldwani Violence: हल्द्वानी पहुंचकर पीड़ितों से मिले सीएम धामी, पीएम मोदी को दिया घटना का अपडेट
विज्ञापन
कार्यक्रम में ओहो रेडियो ds आरजे काव्या ने बताया कि हिल यात्रा के दौरान 25,000 से ज्यादा छात्रों और 43 स्कूलों को कवर किया। इस पहल ने उत्तराखंड में 13 जिलों में छात्रों और समुदाय को जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर शिक्षित और जागरूक किया। 2025 तक उत्तराखंड के 100 प्रतिशत जिलों को कवर करने का लक्ष्य है।
रेकिट कंपनी के सहयोग से डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्रत्येक जिले में एक क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल विकसित करेगा, जो राज्य के जलवायु संरक्षण और अनुकूलन प्रयासों को मजबूत बनाने और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान करेगा। इस मौके पर रेकिट कंपनी के निदेशक रवि भटनागर भी मौजूद थे। कार्यक्रम में क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।