फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: PM Narendra Modi will stay two hours in Kedarnath and will do Address to public

PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ धाम में दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जनता को करेंगे संबोधित

Fri, 29 Oct 2021 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 07:23 PM IST
सार

PM Narendra Modi Kedarnath Visit: पीएम मोदी आगामी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर अंतिम कार्यक्रम अब तक शासन-प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Narendra Modi will stay two hours in Kedarnath and will do Address to public
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में लगभग दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण के तहत पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण व दूसरे चरण के कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही वे केदारनाथ से जनता को संबोधित भी करेंगे। 

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ की ध्यान गुफा में इस साल 36 श्रद्धालुओं ने की साधना, 4 नवंबर तक बुकिंग फुल
विज्ञापन


पीएम मोदी आगामी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर अंतिम कार्यक्रम अब तक शासन-प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे। वे जनता को भी संबोधित करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में शासन-प्रशासन के अधिकारी केदारनाथ में जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर खाका तैयार कर चुके हैं। रुद्रा प्वाइंट से ध्यान गुफा तक लगभग पांच किमी क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: चुनावी सियासत गरमाने को शनिवार को आएंगे अमित शाह, जनसभा की तैयारी पूरी

साथ ही अन्य सोनप्रयाग से केदारनाथ तक भी सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। 2 नवंबर तक सभी अधिकारियों को धाम पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर केदारनाथ में सुरक्षा, स्वास्थ्य, संचार समेत अन्य व्यवस्थाओं को तय समय में दुरुस्त कर लिया जाएगा। केदारनाथ में मौजूद यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर मुख्य सचिव डा. एसएस संधू, देवस्थानम बोर्ड के सीईओ व गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन व पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धाम में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर से दो सौ मीटर पहले बैरीकेडिंग लगाने और केदारपुरी में चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने एमआई-17 हेलीपैड से मंदिर परिसर तक जरूरी सुविधाओं के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 

बता दें कि वर्ष 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। इन कार्यों के शिलान्यास से निरीक्षण के लिए वे 3 मई 2017 से 18 मई 2019 तक चार बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इस बार भी उनके द्वारा द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों को केदारनाथ का न्योता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को पांच नवंबर को केदारनाथ आने का निमंत्रण दिया है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा अनवारण करेंगे। 

सरकार की मंशा है कि शंकराचार्य की परंपरा से जुड़े प्रमुख संत इस भव्य और अनूठे आयोजन के साक्षी बनें। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हस्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री सभी को पत्र लिख रहे हैं। कई प्रमुख हस्तियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। 

आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कार्य है। प्रधानमंत्री के प्रयासों और उनके मार्गदर्शन से केदारनाथ में 400 करोड़ से पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ समेत सभी 12 ज्योतिर्लिंगों, देशभर के सभी प्रमुख शिवालयों, शंकराचार्य की जन्मभूमि केरल से सजीव प्रसारण से जोड़ा जाएगा। इस आयोजन के लिए मैं सभी राज्यों के राज्यपालों, उप राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों को  निमंत्रण पत्र लिख रहा हूं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर सबसे पहले पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। फिर वह आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से वह संबोधन करेंगे, जिसका सभी ज्योतिर्लिंगों, शंकराचार्यों के मठों, सभी प्रमुख शिवालयों में एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed