{"_id":"616303bc8ebc3e62c66a0575","slug":"uttarakhand-news-pauri-soldier-vipin-singh-martyred-in-siachen","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी के जवान विपिन सिंह सियाचिन में शहीद, सोमवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी के जवान विपिन सिंह सियाचिन में शहीद, सोमवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद
Sun, 10 Oct 2021 09:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:35 PM IST
सार
रविवार दोपहर को विपिन सिंह के परिजनों को सैन्य अधिकारियों ने फोन पर बताया गया कि विपिन सिंह सियाचिन में शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
जवान विपिन सिंह
- फोटो : Twitter @pushkardhami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियाचिन में तैनात उत्तराखंड में पाबौ विकासखंड के धारकोट निवासी विपिन सिंह शहीद हो गए हैं। वे 57 बंगला इंजीनियरिंग में थे और इन दिनों सियाचिन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सियाचिन में पैर फिसलने से वह ग्लेशियर की चपेट में आ गए और शहीद हो गए। गांव के लाल विपिन सिंह के शहीद होने की सूचना पर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
धारकोट गांव के प्रधान यशवंत गुसाईं ने बताया कि रविवार दोपहर को विपिन सिंह के परिजनों को सैन्य अधिकारियों ने फोन पर बताया गया कि विपिन सिंह सियाचिन में शहीद हो गए हैं। विपिन सिंह (24) करीब 4 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वे इन दिनों सियाचिन में तैनात थे।
विज्ञापन
माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: पांच महीने पहले ही हुई थी शहीद अनंत की शादी, पार्थिव शरीर देख रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें...
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहीद के माता और पिता गांव में रहते हैं। पिता भी सेना से रिटायर्ड है। बड़ा भाई भी सेना में है और बड़े भाई का परिवार कोटद्वार में रहता है। विपिन सिंह मार्च में छुट्टी पर आए थे। इधर, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पाबौ ब्लाक के धारकोट निवासी विपिन सिंह के शहीद होने की सूचना सैन्य अधिकारियों की ओर से मिली है। शहीद का शव सोमवार शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
सीएम ने जवान की शहादत पर जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में पौड़ी जिले के ग्राम धारकोट निवासी विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिजनों के साथ है।