{"_id":"615b16738ebc3e69c76de9b8","slug":"uttarakhand-mount-trishul-avalanche-lieutenant-commander-anant-kukreti-martyred-after-five-months-of-marriage-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: पांच महीने पहले ही हुई थी शहीद अनंत की शादी, पार्थिव शरीर देख रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: पांच महीने पहले ही हुई थी शहीद अनंत की शादी, पार्थिव शरीर देख रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नौ सेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती को सोमवार को उनके आवास पर अंतिम विदाई दी गई। अनंत कुकरेती शुक्रवार को त्रिशूल चोटी के आरोहण के दौरान हिमस्खलन में शहीद हुए थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर नौ सेना के बेस कैंप दिल्ली से दून लाया गया था। यहां उनके सगे-संबंधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सेना और नौ सेना अधिकारियों ने भी शहीद को सलामी दी। दोपहर को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
शहीद अनंत की शादी 30 अप्रैल 2021 को ही हुई थी। कोविड गाइडलाइनों के कारण शादी में केवल पांच लोग ही शामिल हो पाए थे। इसके बाद योजना थी कि जल्द ही अनंत वापस आएंगे और सब कुछ सामान्य होने पर रिश्तेदारों को पार्टी दी जाएगी, लेकिन अनंत का पार्थिव शरीर घर आया। इन्हीं सब बातों को याद करते हुए मां मधु कुकरेती बिलख-बिलख कर रो रही थीं।
अनंत की पत्नी राधा रोते-रोते कई बार बेसुध हुईं। सीने से अनंत फोटो लगाए राधा के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान वहां पहुंची सैन्य अफसरों की पत्नी ने किसी तरह ढांढस बंधाया। राधा मुंबई में बैंक में तैनात हैं।
2 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता वन विभाग में रेंजर्स के पद से सेवानिवृत्त हैं। कुकरेती परिवार मूलरूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा पौड़ी का रहने वाला है। अनंत के बड़े भाई और भाभी वायु सेना में स्वाड्रन लीडर हैं। अनंत को सब घर में हिमी बुलाते थे। वह घर में सबसे लाडले थे।
3 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, नौ सेना के जवानों और अफसरों का एक दल त्रिशूल चोटी को फतह करने निकला था। शुक्रवार को वहां हुए जबरदस्त हिमस्खलन में नौसेना के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए थे। इनमें चार सैनिकों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती जोगीवाला के गंगोत्री विहार के रहने वाले थे। शहीद का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली स्थित बेस कैंप ले जाया गया। इसके बाद सोमवार को सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर करीब 11:15 बजे उनके आवास देहरादून लाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर देख परिवार और स्थानीय निवासियों की आंखें नम हो गईं। मां मधु कुकरेती, पत्नी राधा कुकरेती, पिता जगदीश कुकरेती, बड़े भाई अखिल कुकरेती, भाभी मिट्ठू कुुकरेती सभी ताबूत से लिपटकर रोने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।