{"_id":"60e7fe898ebc3e4aea257192","slug":"uttarakhand-news-operation-of-uttarakhand-roadways-buses-doubled-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से अनुमति का असर: पहले ही दिन दोगुना हुआ उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से अनुमति का असर: पहले ही दिन दोगुना हुआ उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन
Fri, 09 Jul 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:15 PM IST
सार
कोविड कर्फ्यू की वजह से यूपी ने सात मई को उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस वजह से उत्तराखंड की बसें दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी नहीं चल पा रही थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बस संचालन की अनुमति मिलने का अच्छा असर देखने को मिला है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन पहले ही दिन दोगुना हो गया। न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि यूपी सहित अन्य राज्यों के लंबे रूटों पर भी बसें भेजी गई। इससे निगम की कमाई बढ़ने का रास्ता भी खुल गया है।
विज्ञापन
कोविड कर्फ्यू की वजह से यूपी ने सात मई को उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस वजह से उत्तराखंड की बसें दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी नहीं चल पा रही थी। बाद में मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर वार्ता हुई, जिसके बाद बुधवार से ही यूपी, दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार से सुबह 5:30 बजे से दिल्ली, यूपी के लिए बसें शुरू हुईं। यात्रियों का भी बेहतर रुझान देखने को मिला। निगम ने पहले ही दिन दोगुनी बसें संचालित की। पहले जहां रोजाना करीब 120 बसों का संचालन किया जा रहा था, वहीं गुरुवार को दिनभर में करीब 250 बसें चलाई गईं। इनमें न केवल दिल्ली बल्कि यूपी के कानपुर, लखनऊ तक लंबे रूटों पर भी बस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन
कमाई की राह खुली
परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से लगातार घाटा हो रहा था। अब यूपी से अनुमति मिलने के बाद निगम प्रबंधन गदगद है। उम्मीद जग रही है कि आने वाले 15 दिनों में निगम की कमाई बेहतर हो जाएगी।
पर्वतीय डिपो के लिए अतिरिक्त बसें लगाई
पर्वतीय डिपो में बसों की खराबी के चलते पैदा हो रही किल्लत का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने पर निगम ने इसका संज्ञान लिया। निगम ने गुरुवार को पर्वतीय रूटों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की, जिसकी वजह से यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
पहले ही दिन करीब दोगुनी बसों का संचालन हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
-संजय गुप्ता, मंडल प्रबंधक, परिवहन निगम