फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News On death of UPNL employee in accident dependents will get 50 lakh Rupees

Uttarakhand: उपनल कर्मचारी की दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख रुपये, यह भी मिलेगी सुविधा

Wed, 11 Sep 2024 08:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व में उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा मात्र 15000 रुपये था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया लेकिन अब उनका 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News On death of UPNL employee in accident dependents will get 50 lakh Rupees
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके आश्रितों को एकमुश्त 50 लाख रुपये मिलेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री के कैंप कार्यालय में उनकी मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उपनल के प्रबंध निदेशक और पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड ने इसे लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बताया गया कि राज्य में करीब 25000 उपनल कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व में उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा मात्र 15000 रुपये था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया लेकिन अब उनका 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है। इसके लिए कर्मचारी का पीएनबी में खाता होना जरूरी है। हालांकि किसी की जान की पैसों से भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

Uttarakhand: सुशील कुमार शिंदे का बयान सुन बोले सीएम धामी- कश्मीर में तब और अब के हालात में कर सकते हैं अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए बलिदान होने वाले सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि उपनल का गठन पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए किया गया था। पूर्व सैनिक कल्याण निगम निदेशालय को जो मुनाफा होता है उसे पूर्व सैनिकों के कल्याण में लगाया जाना चाहिए। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट ने उपनल की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पीएनबी के जोनल हेड सच्चिदानंद दूबे ने बताया कि राज्य में पीएनबी की 300 शाखाएं हैं। जबकि अगले दो महीने के भीतर 8 से 10 अन्य शाखाएं खुलने जा रही हैं। कार्यक्रम में कर्नल राजेश नेगी, मेजर हिमांशु रौतेला, डीडी शर्मा, बैंक के डीजीएम सुनील, सर्किल हेड विराज डोगरा, एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

उपनल कर्मियों को यह भी मिलेगी सुविधा

- चैक की सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा
- 2 से 5 आरटीजीएस और डिमांड ड्राफ्ट की मुफ्त सुविधा
- मकान, वाहन एवं व्यक्तिगत ऋण के प्रोसेेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed