फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Oath taking For Mayor and Parshad will take place in Nikay state by 7 February

Uttarakhand: प्रदेश के सभी निकायों में सात फरवरी तक होगा शपथ ग्रहण, शहरी विकास मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 05 Feb 2025 04:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

समस्त नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले मेयर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित निगम के पार्षद, सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Oath taking For Mayor and Parshad will take place in Nikay state by 7 February
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सभी मेयर, पार्षद, चेयरमैन, वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके साथ ही पहली बैठक आयोजित की जाएगी। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करने के बाद अब शपथ संबंधी जानकारी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


शहरी विकास ने सभी निकायों में बोर्ड गठन की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की थी। नियम के हिसाब से इसके सात दिन के भीतर नए बोर्ड की प्रथम बैठक आहूत करते हुए इससे पहले सभी प्रतिनिधियों की शपथ करानी आवश्यक है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना के हिसाब से अब छह व सात फरवरी को सभी निकायों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand:  दून में 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, बोले वित्त मंत्री- जनहित का रखा गया है ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों में मेयर, पार्षद, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों के पदों के लिए ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। बता दें कि 11 नगर निगमों में मेयर के 10 पदों पर भाजपा प्रत्याशी, एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

43 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष के 17 पदों पर भाजपा प्रत्याशी, 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी, 13 पर निर्दलीय और एक पद पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। 46 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 15-15 पदों पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी, 15 पदों पर निर्दलीय और एक पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इन सभी के साथ ही पार्षद व वार्ड सदस्यों का भी अब शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed