{"_id":"67a31d04664546fbd302b06e","slug":"budget-session-will-be-held-in-dehradun-from-18-to-24-february-uttarakhand-news-in-hindi-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दून में 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, बोले वित्त मंत्री- जनहित का रखा गया है ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दून में 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, बोले वित्त मंत्री- जनहित का रखा गया है ध्यान
Wed, 05 Feb 2025 01:44 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:44 PM IST
सार
वित्त मंत्री उत्तराखंड डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्री उत्तराखंड डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर
विज्ञापन
डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा।