फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Next month recruitment on more than one thousand posts

अगले महीने उत्तराखंड में एक हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां, आयोग कर रहा तैयारी

Sat, 20 Mar 2021 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Next month recruitment on more than one thousand posts
बेरोजगारों के लिए राहत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बेरोजगारों के लिए एक राहत की खबर है। अगले महीने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तीन भर्तियों के विज्ञापन जारी करने जा रहा है, जिससे एक हजार से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बेरोजगारी का आलम: 854 पदों के लिए दो लाख 19 हजार आवेदन, टूटे सारे रिकॉर्ड
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में एक जैसी योग्यता वाले पदों के लिए एक ही भर्ती कराने का फैसला लिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों से अधियाचन (प्रस्ताव) मांगे गए थे। इन प्रस्तावों के आने के बाद अब भर्तियों की तैयारी की जा रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अप्रैल में इन तीनों भर्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटवारी/लेखपाल के करीब 450 पदों के लिए, प्रयोगशाला सहायक आदि के करीब 220 और मानचित्रकार आदि के करीब 400 पदों पर भर्ती के लिए एक महीने के भीतर विज्ञापन प्रकाशित कर दिए जाएंगे।

इससे ग्रेजुएशन, 12वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इन तीनों भर्तियों के अंतिम चयन परिणाम जारी हो जाएंगे।

लेक्चरर भर्ती के परीक्षा केंद्र बदलेंगे

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) परीक्षा के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों से शुक्रवार शाम तक सूचना मांगी थी।

आयोग की ओर ये यह परीक्षा 21 मार्च को सभी 13 जिलों के 20 शहरों में 182 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इस बीच कुछ परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से सूचना आई है कि कई उनके ही कार्मिकों को उनके विद्यालय में ही परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं।

आयोग के सचिव मोहम्मद नासिर की ओर से ऐसे सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों से सूचना मांगी गई थी। शुक्रवार की शाम तक जो सूचनाएं आई हैं, अब आयोग उस हिसाब से परीक्षा केंद्र में बदलाव को लेकर फैसला लेगा।

एलटी भर्ती के आवेदकों को त्रुटि सुधार का मौका

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर ये चल रहे एलटी भर्ती आवेदन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिए हैं, वह अपने आवेदन में गलती भी सुधार सकेंगे। इसके लिए आयोग ने शुल्क तय कर दिया है। दूसरी ओर, कला विषय के लिए बीएड की अनिवार्यता तो खत्म हो गई है, लेकिन अभी शिक्षा विभाग से अर्हता को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत एलटी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 मार्च कर दी गई है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों को राज्य सरकार ने छह माह की छूट दी है, वह भी इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कला विषय में बीएड की अनिवार्यता को सरकार ने हटा दिया है। नई अर्हता में पेंटिंग (फाइन आर्ट) और पेंटिंग (विजुअल आर्ट) पर कई उम्मीदवार सवाल पूछ रहे हैं, जिस पर आयोग ने शिक्षा विभाग से टिप्पणी मांगी है। शिक्षा विभाग जो भी फैसला लेगा, उस आधार पर अभिलेख सत्यापन के समय पात्रता देखी जाएगी।

आयोग ने साफ किया है कि 27 मार्च से दो अप्रैल के बीच सभी एलटी भर्ती उम्मीदवारों को आवेदन में त्रुटि सुधार यानी संशोधन का मौका दिया जाएगा। लेकिन उम्मीदवार अपने नाम, आरक्षण श्रेणी, ई-मेल और विषयों के कॉलम में परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। इसलिए जिन उम्मीदवारों को लगता है कि इन श्रेणियों में उन्होंने गलती कर दी है, वह 25 मार्च से पहले पुराने आवेदन को निरस्त कर लें और नए सिरे से आवेदन कर लें।

आयोग ने आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 30 रुपये शुल्क भी तय कर दिया है। आयोग सचिव बडोनी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को गलती सुधार करना है, वह अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में भी संशोधन कर लें, ताकि भविष्य में किसी अन्य भर्ती में यह परेशानी पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed