फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Unemployment News: two lakh 19 thousand applications for 854 posts , all records broken

बेरोजगारी का आलम: 854 पदों के लिए दो लाख 19 हजार आवेदन, टूटे सारे रिकॉर्ड

Sat, 20 Mar 2021 01:00 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Mar 2021 01:00 PM IST
सार

  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती में टूटे आवेदन के सारे रिकॉर्ड
  • आयोग की मई में थी परीक्षा की योजना, नहीं मिल रहे इतने परीक्षा केंद्र
  • इससे पहले फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आए थे एक लाख 56 हजार आवेदन

विज्ञापन
Uttarakhand Unemployment News: two lakh 19 thousand applications for 854 posts , all records broken
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम यह है कि 854 पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों के सारे रिकॉर्ड टूट गए। यह भर्ती उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करा रहा है, जिसमें दो लाख 19 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है। अब आयोग के लिए मई में इसकी परीक्षा करानी मुश्किल हो गई है क्योंकि इतने परीक्षा केंद्र उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए 854 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन नवंबर में जारी किया था। इसके लिए 10 नवंबर से आठ जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आयोग ने इस भर्ती के लिए मई में परीक्षा प्रस्तावित की थी। जब आवेदनों की संख्या देखी तो होश उड़ गए। इस भर्ती के लिए दो लाख 19 हजार आवेदन आ गए। यह अब तक का सबसे उच्चतम आंकड़ा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में सर्वाधिक एक लाख 56 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब चूंकि कोरोना की वजह से परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है, इसलिए आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती मई में परीक्षा कराने की है। इतने उम्मीदवारों की परीक्षा के लिए आयोग को परीक्षा केंद्र ही नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीट पर 256 से ऊपर दावेदार
आयोग की इस स्नातक स्तरीय परीक्षा में वैसे तो कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुल 854 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा होनी है, जिसके लिए दो लाख 19 हजार आवेदन आए हैं। यानी एक सीट के लिए 256 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं। 

किसके कितने पदों पर निकली है भर्ती

सहायक समाज कल्याण अधिकारी- 35
छात्रावास अधीक्षक- 3
सहायक समीक्षा अधिकारी- 3
सहायक चकबंदी अधिकारी- 4
संवीक्षक- 1
संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर- 9
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी- 292
सुपरवाइजर- 34
मैट्रनकेयर सह हॉस्टल इंचार्ज- 16
सहायक स्वागती- 6
सहायक प्रबंध उद्योग- 70
ग्राम विकास अधिकारी- 381

स्नातक स्तर की इस भर्ती में दो लाख से ऊपर आवेदन आएंगे, इसका अंदाजा भी नहीं था। अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मई में इतने उम्मीदवारों की परीक्षा संभव नहीं हो पा रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्र ही उपलब्ध नहीं हो रहे। भविष्य में इसके लिए विशेष योजना बनानी होगी।
-संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed