फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Names of more than 700 teachers eligible for transfers missing from eligibility list

Uttarakhand: तबादलों के लिए पात्र 700 से अधिक शिक्षकों के नाम पात्रता सूची से गायब, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 15 May 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 May 2023 03:00 AM IST
सार

सुगम में चार और दुर्गम में तीन साल ठहराव वाले सभी कर्मचारी और शिक्षक तबादलों के लिए पात्र हैं, लेकिन देहरादून जिले के बेसिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के तबादलों के लिए जो पात्रता सूची जारी की गई है, उनमें इन शिक्षकों के नाम नहीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Names of more than 700 teachers eligible for transfers missing from eligibility list
पात्रता सूची से गायब पात्र शिक्षकों के नाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के तहत तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। अधिकतर जिलों ने तबादलों के लिए जारी पात्रता सूची में इस तरह के सभी शिक्षकों के नाम शामिल किए हैं, लेकिन देहरादून जिले की सूची से 700 से अधिक पात्र शिक्षकों के नाम गायब हैं। जबकि, एक्ट के तहत दुर्गम में तीन साल और सुगम में चार साल की सेवा कर चुके शिक्षक तबादलों के लिए पात्र हैं। जिले की ओर से दुर्गम या सुगम में 10 साल ठहराव वाले शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


तबादला एक्ट के मुताबिक ऐसे कार्मिक जो सुगम क्षेत्र में वर्तमान तैनाती स्थल पर चार साल या उससे अधिक अवधि से तैनात हैं उनका दुर्गम क्षेत्र में उपलब्ध और धारा 10 के अधीन संभावित रिक्तियों की कुल संख्या की सीमा के प्रतिबंधों के अधीन अनिवार्य रूप से तबादला किया जाएगा। जबकि, दुर्गम से सुगम क्षेत्र में तबादले के लिए दुर्गम क्षेत्र में वर्तमान तैनाती के स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात कार्मिक का सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकार, पूरे राज्य का जीआईए मैप किया जाएगा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुगम में चार और दुर्गम में तीन साल ठहराव वाले सभी कर्मचारी और शिक्षक तबादलों के लिए पात्र हैं, लेकिन देहरादून जिले के बेसिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के तबादलों के लिए जो पात्रता सूची जारी की गई है, उनमें इन शिक्षकों के नाम नहीं हैं। शिक्षकों की ओर से इस मामले की सीईओ से भी शिकायत की गई है। सीईओ को लिखे पत्र में कहा गया है कि पिछले साल तबादलों के लिए पात्रता सूची में 716 शिक्षकों के नाम शामिल थे, लेकिन इस साल सुगम से दुर्गम के लिए 203 और दुर्गम से सुगम के लिए पात्रता सूची में मात्र 95 शिक्षकों के नाम शामिल हैं।

पात्रता सूची में नाम न होने से यह नुकसान

जिले में 15 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले होने हैं। पात्र शिक्षकों के पात्रता सूची में नाम शामिल न होने से इसका 15 प्रतिशत निकाले जाने पर कम शिक्षक तबादलों की जद में आएंगे। इससे कई पात्र शिक्षक तबादलों से वंचित रह जाएंगे। रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों ने जिस तरह से पात्रता सूची जारी की है। उसी तरह सभी पात्र शिक्षकों को सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा, जो भी होगा नियमानुसार होगा।
-प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed