फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Mother of five children escaped with nephew, husband dies due to heart attack

काशीपुर : बच्चों को लेकर भांजे के साथ महिला फरार, सदमे में पति को आया हार्ट अटैक, मौत

Wed, 30 Sep 2020 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Sep 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : Mother of five children escaped with nephew, husband dies due to heart attack
Dead body - फोटो : पिक्साबे

सगे भांजे के प्रेम में पड़कर पांच बच्चों की मां फरार हो गई। मामले की जानकारी होने पर सदमे में आए पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की मां ने बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


मैनाठेर, मुरादाबाद निवासी एक महिला का विवाह महेशपुरा निवासी व्यक्ति से हुआ है। पिछले दिनों उक्त महिला का भाई भी अपने परिवार के साथ आकर काशीपुर में रहने लगा था। महिला के भाई के पांच बच्चे हैं। इसी दौरान उसकी पत्नी का अपने भांजे से प्रेम संबंध शुरू हो गया।
विज्ञापन


28 सितंबर को युवक अपनी मां से मिलने मैनाठेर के ग्राम नागरिया गया था। पीछे से उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर भांजे के साथ फरार हो गई। कॉलोनी के लोगों ने उसे फोन पर इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने अपनी बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया

इस सूचना पर वह मंगलवार को बस में सवार होकर काशीपुर लौट रहा था। बस के ठाकुरद्वारा पहुंचने पर उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इस पर वह ठाकुरद्वारा तिकोनिया पर बस से उतर गया। उसने वहां मौजूद लोगों को अपनी परेशानी बताते हुए अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई।

लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर उसे ठाकुरद्वारा के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक की मां अन्य परिजनों के साथ ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंची।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह किसी ने काशीपुर से फोन कर बताया था कि उनके बेटे की पत्नी भांजे के साथ भाग गई है। उसकी मां ने अपनी बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed