फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Milk producing farmers will get their dues before Diwali

Uttarakhand News: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया

Mon, 21 Oct 2024 06:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2024 06:57 PM IST
सार

पहले सालाना औसत बढ़ोतरी एक से सवा रुपये प्रति लीटर तक होती थी। दुग्ध उत्पाद किसान, आंचल के जरिए दूध की बिक्री के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Milk producing farmers will get their dues before Diwali
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाये की 12.66 करोड़ और सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 5.89 करोड़ का भुगतान करेगी।

विज्ञापन


यह कहना है पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का। कहा, आंचल की ओर से राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आंचल के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कहा, सरकार ने पिछले ढाई साल में दूध के दाम को आठ से 11 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया है।
विज्ञापन


कहा, पहले सालाना औसत बढ़ोतरी एक से सवा रुपये प्रति लीटर तक होती थी। दुग्ध उत्पाद किसान, आंचल के जरिए दूध की बिक्री के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। यही कारण है कि दुग्ध संघ का टर्नओवर दो साल में 20.94 करोड़ रुपये से बढ़कर, 43.78 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि लाभ 2.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.23 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, सरकार किसानों की आय को बढ़ाने को कई योजनाएं चला रही है। इसके लिए गंगा गाय योजना में गाय या भैंस खरीदने के मानकों में पहाड़ी क्षेत्रों के अनुसार बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार साइलेज पर भी सब्सिडी को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर चुकी है। भूसे पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

Uttarakhand: साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर बहाल, निदेशक बोलीं- दुरुस्त कराएंगे सभी कमियां

कहा, आंचल को लाभप्रद बनाने के लिए नए उत्पाद लांच किए गए। आंचल से किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से नैनीताल, यूएसनगर, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और चमोली में दिवाली से पहले अलग-अलग तिथियों पर दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा, जिसमें आंचल के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

मंत्री ने बताया, सरकार मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन से भी स्वरोजगार को प्रोत्साहन देते हुए, पलायन रोकथाम का प्रयास कर रही है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गुजरात में उत्तराखंड के बद्री घी की लांचिंग की गई, इससे बद्री घी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

वहीं, केंद्र सरकार के सहयोग से सितारगंज में एक्वा पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। विभागीय सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, सभी घोषणाएं रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में लागू होंगी।

भराड़ीसैंण में खुलेगा बद्री गाय ट्रेनिंग सेंटर
मंत्री ने कहा, भराड़ीसैंण में बद्री गाय ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। इसके लिए वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। पूर्व में यहां केंद्र खुला था, जो 2017 से 2022 बीच बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed