फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News MBBS studies in Hindi in government medical colleges from this sessionUttarakhand News MBBS s

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई, केंद्रीय मंत्री को किया आमंत्रित

Fri, 11 Aug 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम में होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉ. रावत ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News MBBS studies in Hindi in government medical colleges from this sessionUttarakhand News MBBS s
मेडिकल की पढ़ाई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इससे हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में आसानी होगी।बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर उन्हें हिंदी पाठ्यक्रम की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन का आग्रह किया।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉ. रावत ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जाना है। इस सेंटर के बनने से पूरे कुमाऊं मंडल के लोगों को एम्स की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी माध्यम से भी की जाएगी।

विज्ञापन

विशेष समिति गठित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिंदी मीडियम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की शुरुआत और एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने पर सहमति जताते हुए शीघ्र उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया। डॉ. रावत ने बताया, मध्य प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar By-Election:  चंदनराम दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगाएगी भाजपा, इन पांच नामों पर की गई चर्चा

बताया, इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेडिकल पाठ्यक्रम हिंदी में तैयार करने के लिए विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष समिति गठित की।

इस समिति ने मध्य प्रदेश में लागू एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर राज्य के मेडिकल कॉलेजों के लिए हिंदी पाठ्यक्रम तैयार कर हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि को सौंप दिया है। विवि ने भी हिंदी मीडियम पाठ्यक्रम लागू करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed