फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar by-election BJP will bet on wife or son of Chandanram Das Uttarakhand news in hindi

Bageshwar By-Election: चंदनराम दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगाएगी भाजपा, इन पांच नामों पर की गई चर्चा

Fri, 11 Aug 2023 11:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 11:43 AM IST
सार

बागेश्वर उपचुनाव के पैनल पर राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में मंथन हुआ। सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के साथ दिग्गज नेताओं ने पांच नामों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Bageshwar by-election BJP will bet on wife or son of Chandanram Das Uttarakhand news in hindi
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगा सकती है। बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति ने संभावित पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद जो तीन नाम छांटे हैं, उनमें दो नाम दास की पत्नी और बेटे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व महिला मोर्चा की आशा नौटियाल मौजूद थी।

विज्ञापन


चंदनराम दास के बेटे की मानी जा रही मजबूत दावेदारी
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चलेगी। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर है। हालांकि उनके बेटे की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीन नामों का पैनल तैयार कर इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड अगले दो दिनों में प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित, मोहंद के पास गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार

रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपाः भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास वहां संपन्न हो चुके हैं। नामांकन को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्र से नाम तय होने के साथ ही नामांकन की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed