{"_id":"60d74bd46785483cc167d8c5","slug":"uttarakhand-news-mandeep-negi-martyr-in-jammu-kashmir-cremation-will-done-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: घर पहुंचा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: घर पहुंचा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 27 Jun 2021 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:16 PM IST
सार
श्रीनगर से शनिवार देर शाम शहीद के पार्थिव शरीर को दिल्ली पहुंचाया गया था। दिल्ली से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह उनके गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली निवासी शहीद मनजीत नेगी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर उनके घर पहुंचाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम करीब 45 मिनट गांव में रहे। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया।सीएम अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए। वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल और गणेश जोशी के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया जो देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है और अपना नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज कर गया है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की सड़क का डामरीकरण किया जाएगा, और इस मार्ग का नाम भी शहीद मंदीप सिंह नेगी मार्ग रखा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीनगर से शनिवार देर शाम शहीद के पार्थिव शरीर को दिल्ली पहुंचाया गया था। दिल्ली से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह उनके गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ घर का इकलौता चिराग, पिता बोले- बेटे के बलिदान पर गर्व, तस्वीरें...
शहीद मनदीप के साथी रजत गुसाईं ने बताया कि इकलौते बेटे के आकस्मिक निधन से शहीद के माता पिता गहरे सदमे में हैं। शहीद के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन
शनिवार को दिन भर भी बड़ी तादाद में लोग शहीद के घर पहुंचे और बेसुध हालत में पड़े माता-पिता को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और पर्यटन मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।