फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: leftist organizations Protest over BJP state president Mahendra Bhatt Statement

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर वामपंथी दलों में उबाल, श्रीनगर में पुतला फूंककर जताया विरोध

Tue, 31 Jan 2023 03:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Jan 2023 03:06 PM IST
सार

छात्र नेताओं ने भट्ट के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मददगारों को चीन का एजेंट कह रहे हैं। जो जनता सदियों से देश की रक्षा के लिए अपने बच्चों को सीमा पर भेजती है उसके लिए ऐसा कहना आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: leftist organizations Protest over BJP state president Mahendra Bhatt Statement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान से नाराज छात्र संगठन आइसा ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। आइसा ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद करने वालों को भाजपा आतंकवादी कह रही है। यह आपदा प्रभावितों के प्रति शर्मनाक बयान है।

विज्ञापन


मंगलवार को आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के सदस्य श्रीनगर में बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने भट्ट के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मददगारों को चीन का एजेंट कह रहे हैं। जोशीमठ के लोग परेशानी में हैं। देश भर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष का वामपंथी संगठनों पर हमला, कहा- जोशीमठ आंदोलन के पीछे है आइसा-सीपीआई का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने कहा कि आइसा श्रीनगर की एक टीम भी बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन असवाल के नेतृत्व में जोशीमठ गई थी। टीम ने जोशीमठ में राहत शिविर में जाकर प्रभावितों की समस्या नोट की। टीम ने यह डाटा जोशीमठ संघर्ष समिति को दिया। लेकिन भट्ट उनको माओवादी और आतंकवादी कह रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है।


पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय ने कहा कि पुनर्वास के लिए लड़ रहे लोगों को देशद्रोही बोला जा रहा है। जो जनता सदियों से देश की रक्षा के लिए अपने बच्चों को सीमा पर भेजती है उसके लिए ऐसा कहना आपत्तिजनक है। पुतला फूंकने वालों में रॉबिन असवाल, वीरेंद्र वर्मा, अतुल रावत, शेखर नेगी, अनमोल, गौरव, प्रियंक व उदित शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed