फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : kisan mahapanchayat in dehradun doiwala

डोईवाला: केंद्रीय कृषि बिल के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार, कांग्रेस, यूकेडी समेत तमाम दलों ने किया समर्थन 

Mon, 15 Mar 2021 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : kisan mahapanchayat in dehradun doiwala
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहुत की गई किसान महापंचायत में केंद्र के कृषि बिल का हर स्तर पर विरोध करने के लिए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया गया। किसानों ने कहा कि किसान हित के देशभर के किसानों को संगठित होना होगा। रविवार को डोईवाला के केशवपुरी बस्ती दशहरा मैदान में किसान महापंचायत आहुत की गई थी। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से किसानों ने शिरकत की।

विज्ञापन


किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के अधिकार, हक हकूक को बचाने से लेकर उनको फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। कहा कि इस आंदोलन के सफल होने पर किसान देश में एक नई स्थिति में आ जाएगा। हरियाणा के अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि केंद्रीय कृषि बिल पूरी तरह से किसानों की विरोधी है। देश का किसान आज मान सम्मान और अपने अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार की गलतफहमी दूर करने के लिए किसान संगठित होकर जवाब दे रहा है। बाजपुर के जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार के कृषि बिल से किसान पूरी तरह से बरबाद हो जाएंगे। कहा कि हम संकल्प लेते है कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए संघर्ष को अधिक धार दी जाएगी। स्थानीय किसान नेता गुरदीप सिंह, ताजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र खालसा, मोहित उनियाल, अश्वनी त्यागी, बलबीर सिंह समेत तमाम किसानों ने कहा कि किसान महापंचायत से किसान आंदोलन की गति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसानों की मांगों के अनुरूप सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिऐ। महापंचायत में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, हरेन्द्र बालियान, गुरदेव सिंह, सुबोध जायसवाल, खजान सिंह, गफ्फार अली, इंद्रजीत सिंह लाड़ी,  उम्मेद वोरा, शिवप्रसाद सेमवाल, अश्वनी त्यागी, जाहिद अंजुम, गुरेन्द्र बॉबी, रणजीत सिंह बॉबी, गुरनाम सिंह, जसबीर सिंह, शिवप्रसाद सेमवाल, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, राहुल सैनी, हाजी अमीर हसन,मनोहर सिंह सैनी, रघुवीर सिंह, महंगा सिंह, गौरव मल्होत्रा, दलजीत सिंह, रणवीर चौहान, चतर सिंह, नारायण सिंह, परमिंदर कौर, हरजीत कौर, भारत भूषण कौशल आदि मौजूद थे। 

महापंचायत में घंटों डटे रहे किसान

संयुक्त किसान मोर्चे की किसान महापंचायत में दशहरा मेला मैदान पर किसान काफी संख्या में डटे रहे। महापंचायत में अपने विचारों का व्यक्त करने का दौर सुबह 11 बजे से शुरू हो गया था। दोपहर में महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का गर्मजोशी से किसानों ने स्वागत किया।

उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ करेंगे प्रचार : टिकैत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का मंगलौर पहुंचने पर पदाधिकारियों व किसानों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल की तर्ज पर  उत्तराखंड में भी भाजपा का विरोध करने के साथ आगामी विस चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed