{"_id":"60adf7c140def6009e291c94","slug":"uttarakhand-news-kisan-andolan-six-months-completes-farmer-protest-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : किसान आंदोलन के छह महीने आज पूरे, राज्य के किसानों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : किसान आंदोलन के छह महीने आज पूरे, राज्य के किसानों ने मनाया काला दिवस
Wed, 26 May 2021 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 26 May 2021 12:58 PM IST
सार
नए कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद के लिए कानून बनाने आदि की मांग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
किसानों ने आज बुधवार को काला दिवस मनाकर विराध जताया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के छह महीने पूरा होने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से नाराज उत्तराखंड के किसानों ने आज बुधवार को काला दिवस मनाकर विराध जताया। राज्य में राजधानी देहरादून, ऊधमसिंह नगर जिले और ऋषिकेश में किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर काला दिवस मनाया
देहरादून में डीएम कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाजपुर में शहीद भगत सिंह चौक पर किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा
डोईवाला के बुल्ला वाला मारखम ग्रांट में किसानों द्वारा काला दिवस दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया और किसानों ने साफ किया कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलनरत
नए कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद के लिए कानून बनाने आदि की मांग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलनरत हैं।
कई दौर की हुई वार्ता भी बेनतीजा साबित
कृषि कानूनों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच कई दौर की हुई वार्ता भी बेनतीजा साबित हुई। तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद किसानों को आंदोलन दिल्ली गेट पर जारी हैं।