फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: kidney transplant treatment will be free in Ayushman Bharat Yojana

उत्तराखंड: सीएम धामी की घोषणा, आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा किडनी ट्रांसप्लांट का इलाज

Thu, 23 Sep 2021 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

kidney Transplant Free Treatment in Ayushman Yojana: सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी परिवारों को राज्य आयुष्मान उत्तराखंड योजना शामिल किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: kidney transplant treatment will be free in Ayushman Bharat Yojana
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आयुष्मान भारत योजना में अब गोल्डन कार्डधारक मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट इलाज की सुविधा मिलेगी। जल्द ही आयुष्मान पैकेज में किडनी ट्रांसप्लांट इलाज को शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने पर लाभार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, सूचीबद्ध अस्पतालों को एक सप्ताह के अंदर इलाज के क्लेम का भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार बाईपास रोड पर आईएसबीटी स्थित एक होटल में आयुष्मान भारत योजना के तीन साल पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने आयुष्मान योजना के तहत अच्छा कार्य कर रहे 12 अस्पतालों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, बसों पर चढ़कर यात्रियों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना दी है। इस योजना का लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश के सभी परिवारों को राज्य आयुष्मान उत्तराखंड योजना शामिल किया गया। योजना में अब तक 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। इसमें 3.5 लाख लोगों का पंजीकृत अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों का मुफ्त इलाज कराया गया है। इस पर 460 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। 

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की कमी को किया जाएगा दूर

सीएम ने कहा कि पहले यदि परिवार में कोई बीमार होता था तो कई परिवार बिलों का भुगतान करने में असमर्थ होते थे। इलाज के लिए जमीन गिरवी और गहने बेचने पड़ते थे। अब इस योजना से राहत मिली है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में जहां कमी है, उन्हें दूर किया जाएगा। 

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा,  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरूणेंद्र चौहान, रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, उत्तराखंड सहकारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मातबर सिंह रावत मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य आईईसी अधिकारी जेसी पांडेय ने किया। 

अस्पतालों और लाभार्थियों को किया सम्मानित
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से योजना में सूचीबद्ध 12 अस्पतालों को सम्मानित किया। इन्होंने योजना के बेहतर संचालन में अहम भूमिका निभाई है। जिला अस्पताल गोपेश्वर, चंपावत, टिहरी, उत्तरकाशी, सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल नैनीताल, बेस अस्तपाल कोटद्वार, बीडी पांडे जिला अस्पताल पिथौरागढ़, एचजी पंत महिला अस्पताल पिथौरागढ़, हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल पौड़ी, रामरती आई अस्पताल देहरादून, ब्रिजेश अस्पताल नैनीताल एवं जीवन अनमोल मल्टी स्पेश्लिटी अस्पताल चंपावत शामिल हैं। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड पर मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed