फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Kashipur MLA Harbhajan Singh Cheema Presented in High Court

उत्तराखंड: हाईकोर्ट में पेश हुए काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, दर्ज कराए बयान

Thu, 09 Sep 2021 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

Uttarakhand High court News: विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने नामांकन पत्र में जो जानकारी दी है या जो भी दर्शाया है, वह उन्होंने अपने प्रमाण पत्रों के आधार पर ही भरा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kashipur MLA Harbhajan Singh Cheema Presented in High Court
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के 2017 विधानसभा चुनाव के नामांकन व चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने उनके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड हाईकोर्ट: विधायक हरभजन सिंह के निर्वाचन को लेकर दायर चुनाव याचिका पर होगी नियमित सुनवाई
विज्ञापन


चीमा ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने नामांकन पत्र में जो जानकारी दी है या जो भी दर्शाया है, वह उन्होंने अपने प्रमाण पत्रों के आधार पर ही भरा है। उन्होंने कोर्ट में प्रस्तुत सभी प्रमाणपत्र सही होने का बात कही। उधर, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि विधायक के पेन कार्ड व पासपोर्ट में दो अलग-अलग जन्म तिथियां हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले चारधाम यात्रा पर लगी रोक नहीं हटा सकते- हाईकोर्ट

न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। काशीपुर निवासी राजीव अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि विधायक चीमा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने नामांकन पत्र में गलत तथ्यों को दर्शाया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि विधायक के पेन कार्ड में जन्मतिथि 8 जनवरी 1944 लिखी गई है जबकि पासपोर्ट में 7 अप्रैल 1946 अंकित है।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- हाईवे निर्माण में काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई में कितने पेड़ लगेंगे

याचिका में कहा कि उन्होंने नामांकन में सेल्स टैक्स की देनदारी की सूची को भी छुपाया है जो 10 लाख रुपये है। इसकी शिकायत याचिकाकर्ता ने चुनाव के दौरान भी चुनाव अधिकारी से की थी, लेकिन इस प्रकरण पर कोई सुनवाई नहीं की गई। याचिका में कहा कि गलत तथ्य पेश करने के आधार पर उनका चुनाव निरस्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed