फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over salaries at Hanuman Temple Committee

Dehradun News: हनुमान मंदिर समिति में वेतन को लेकर घमासान, तालाबंदी और धरने की चेतावनी

Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over salaries at Hanuman Temple Committee
झाझरा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर समिति में आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया। मंदिर के मुख्य पुजारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सियाराम दास ने समिति प्रबंधन पर कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं देने और मंदिर की आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मंदिर कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि समिति प्रबंधन की ओर से आय-व्यय का पूरा हिसाब भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर समिति से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि छह अक्तूबर से मंदिर कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की होगी। उन्होंने समिति से तत्काल कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करने और आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed