फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Janta And Ujjain Express will not run from one December and Many Trains Full in festivals

परेशानी: देहरादून से जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, लोगों को नई दिल्ली से कराना पड़ रहा आरक्षण

Thu, 14 Oct 2021 10:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 10:52 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में ट्रेने फुल रहने के बाद देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Janta And Ujjain Express will not run from one December and Many Trains Full in festivals
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून से संचालित तमाम ट्रेनों में सीटें फुल होने से दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब नई दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण करा रहे हैं। हालांकि, यहां भी ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। पूर्वा सांस्कृतिक मंच व संगम ट्रस्ट जैसे सामाजिक संगठनों ने रेलवे बोर्ड से अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग की है।

विज्ञापन


दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्री उपासना, राप्ती गंगा, लिंक, जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आरक्षण कराते हैं, लेकिन त्योहारों के चलते सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 28 नए संक्रमित, बढ़कर 175 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोग देहरादून के बजाय नईदिल्ली से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण करा रहे हैं। यात्री आनंदविहार-पुरी स्पेशल, प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा स्पेशल, हटिया स्पेशल, सीमांचल एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा स्पेशल, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, वंदेभारत और गरीब रथ जैसी ट्रेनों में आरक्षण करा रहे हैं।

समस्या को देखते हुए संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार से मांग की है कि देहरादून से और अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए या फिर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ताकि, अधिक से अधिक लोग पर्वों पर अपने घर जा सकें। यही बात पूर्वा सांस्कृतिक मंच के सुभाष झा ने भी दोहराई।
 

कोहरे के कारण एक दिसंबर से नहीं चलेंगी जनता और उज्जैन एक्सप्रेस

देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। रेलवे बोर्ड की ओर से आने वाले समय में संभावित कोहरे को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से जहां मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी होते हुए उज्जैन जाने वाले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि जनता एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक बंद रहेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि ठंड शुरू होते ही उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कोहरे का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी रहता है। इसको देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से अलग-अलग जोन और रेल मंडलों में ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed