फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Illegal water connections in more than eight hundred houses in Dehradun Garhi Cantt

एक्सक्लूसिव : देहरादून कैंट गढ़ी में आठ सौ से अधिक घरों में पानी के अवैध कनेक्शन

Thu, 17 Dec 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Illegal water connections in more than eight hundred houses in Dehradun Garhi Cantt
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैंट गढ़ी में आठ सौ अधिक परिवार बिना वैध तरीके से कनेक्शन लिए पानी पी रहे हैं। अवैध कनेक्शनों को लेकर कैंट बोर्ड की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सबसे अधिक अवैध कनेक्शन प्रेमनगर क्षेत्र में यहां साढ़े पांच सौ से अधिक घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं। जबकि गढ़ी डाकरा में भी तीन सौ के करीब घरों ने पानी का कनेक्शन नहीं लिया है। 

विज्ञापन


दसअसल, कैंट बोर्ड ने हाल ही में पानी के कनेक्शनों को लेकर सर्वे कराया था। सर्वे में यह बात सामने आई कि यहां बड़ी संख्या में लोगों के वैध कनेक्शन नहीं हैं। सर्वे के दौरान प्रेमनगर में सबसे अधिक साढ़े पांच सौ से अधिक परिवारों के लोग पानी के कनेक्शन की रसीद नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


गढ़ी डाकरा में भी तीन सौ के करीब घरों में पानी के वैध कनेक्शन नहीं पाए गए। कैंट बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कुछ घर ऐसे थे जिसमें बुजुर्ग थे या बंद थे। इनको फिलहाल सर्वे में शामिल नहीं किया गया है। जिन घर के स्वामियों ने पानी का कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें नोटिस भेजकर वैध तरीके से कनेक्शन लेने को कहा जाएगा। नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान 8782 कनेक्शन सिर्फ 5880 

कैंट क्षेत्र में आवासों की बात करें तो वर्तमान में जो घर हाउस टैक्स दे रहे हैं, उनकी संख्या 8782 है। इनमें से 4577 गढ़ी डाकरा और 4205 घर प्रेमनगर क्षेत्र के हैं। कैंट क्षेत्र में अभी तक कुल 5880 लोग ही पानी का बिल देते हैं। इसके हिसाब से 2902 घरों में पानी के कनेक्शन नहीं है। इसलिए कैंट क्षेत्र में अभी अवैध कनेक्शनों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान है। 


पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर सर्वे कराया गया था। फिलहाल सर्वे में जो बात सामने आई है उसके आठ सौ के करीब घरों में पानी के वैध कनेक्शन नहीं पाए गए। यह संख्या और अधिक हो सकती है। टीम को ठीक से सर्वे कराने को कहा गया है। जिन घरों में कनेक्शन नहीं हैं, उनसे अपील है कि वह कनेक्शन ले लें, नहीं तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
-तनु जैन, सीईओ, कैंट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed