फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Husband and wife died due to suffocation from smoke of fireplace in Tehri

Uttarakhand: टिहरी में हादसा...शादी में शामिल होने आए थे दंपती, अंगीठी के धुएं में दम घुटने से हुई मौत

Fri, 17 Jan 2025 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)। Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

दंपती अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से अपने गांव आए थे। रात को अंगीठी में आग सेंक रहे थे। इसके बाद वह उसे कमरे में ले गए। रात को सोते समय धुएं की गैस से उनका दम घुट गया।

विज्ञापन
Uttarakhand news Husband and wife died due to suffocation from smoke of fireplace in Tehri
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में शादी समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।  

विज्ञापन


द्वारी-थापला की ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि गांव के मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से अपने गांव आए थे। 16 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे के दौरान वह खाना खाने के बाद अंगीठी पर आग सेंक रहे थे। ज्यादा ठंड होने के कारण वह अंगीठी को लेकर अंदर कमरे में चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि रात को अंगीठी के धुएं से गैस बनने के कारण पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे ने उन्हें जगाने के लिए कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। काफी देर बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोग कमरे के बाहर एकत्रित हो गए। लगातार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Yamunotri Highway: दोबाटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान

गांव के विकास सेमवाल ने बताया कि मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की मौत अंगीठी की गैस से ही होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

ग्रामीणों ने मृतक के बेटा और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृतक दंपती का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक का बेटा और बेटी गहरे सदमें में है। जबकि गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि गमगीन माहौल में परिवार में 17 जनवरी को मेंहदी रस्म महज खानापूर्ति की निभाई गई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के द्वारी-थापला में अंगीठी की गैस से दपंति की मौत की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed