फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Head constable posted in SSB 11th battalion dies after cardiac arrest

उत्तरकाशी: एसएसबी की 11वीं बटालियन में तैनात हैड कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से मौत

Sun, 12 Sep 2021 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Sep 2021 11:40 AM IST
सार

हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी छोड़ कर गए हैं। उनका पैतृक गांव पंचाण गांव धनारी है। उनका परिवार वर्तमान में वार्ड 11 ज्ञानसू में रहता है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Head constable posted in SSB 11th battalion dies after cardiac arrest
हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। एसएसबी के जवानों ने धारचूला से सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी पहुंचाया।

विज्ञापन


लोगों ने उनके दर्शन कर अंतिम विदाई दी
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उत्तरकाशी स्थित उनके आवास पहुंचाया गया। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तरकाशी के केदारघाट ले जाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। विजयपाल राणा के जयकारों के साथ लोगों ने उनके दर्शन कर अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन


अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी छोड़ गए
हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी छोड़ कर गए हैं। उनका पैतृक गांव पंचाण गांव धनारी है। उनका परिवार वर्तमान में वार्ड 11 ज्ञानसू में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सितंबर को सीने में दर्द की शिकायत हुई
एएसआई स्वरूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा धारचूला की दुबाटा पोस्ट में तैनात थे नौ सितंबर को सीने में दर्द की शिकायत पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed