फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Government Will Give tablets to one lakh college students before Diwali

उत्तराखंड: महाविद्यालयों के एक लाख छात्रों को दीपावली से पहले मिलेंगे टैबलेट

Fri, 03 Sep 2021 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 11:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। छात्रहित में रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई की जाए। छात्रों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप विषयों के चयन पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Government Will Give tablets to one lakh college students before Diwali
टैबलेट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में महाविद्यालयों के एक लाख छात्र-छात्राओं को दीपावली से पहले टैबलेट मिलेंगे। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टैबलेट देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए अधिकारियों को क्रय प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में रोजगारपरक शिक्षा से संबंधित विषय शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड से अनाथ बच्चों को कक्षा एक से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा, आदेश जारी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। छात्रहित में रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई की जाए। छात्रों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप विषयों के चयन पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा विषय के रूप में पढ़ाए जाने एवं उद्योगों के अनुकूल व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल: 10 सितंबर से होंगी कुमाऊं विवि की स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने को कहा ताकि छात्रों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हों। बैठक में राज्य के विभिन्न विकासखंडों में महाविद्यालयों की स्थापना, पूर्व में स्थापित महाविद्यालयों के उच्चीकरण, नए विषय खोले जाने एवं शिक्षकों के पद सृजित करने पर भी चर्चा की गई।

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी में अनाथ बच्चों को मिलेगा पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण, यहां कराना होगा पंजीकरण

बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. पीके पाठक ने प्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, अभिनव कुमार, अरविंद सिंह ह्यांकी, वी षणमुगम, दीपेंद्र चौधरी, एमएम सेमवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed