फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Graduate and postgraduate final year examination of Kumaun University will be held from 10th September

नैनीताल: 10 सितंबर से होंगी कुमाऊं विवि की स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

Thu, 02 Sep 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

तय किया गया कि पूर्व में एक सितंबर से प्रस्तावित विवि की मुख्य परीक्षाएं अब दस सितंबर से होंगी। पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम तीन सितंबर को विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Nainital News: Graduate and postgraduate final year examination of Kumaun University will be held from 10th September
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कुमाऊं विवि की स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं 10 सितंबर से होंगी। इससे पूर्व एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने परीक्षाओं की तिथि में संशोधन को लेकर विवि में जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद विवि ने एक माह तक परीक्षाएं स्थगित कर दीं। यह देख दूसरे गुट ने इसका विरोध किया और विवि के प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन किया। अब विवि ने परीक्षाओं के संबंध में स्थिति साफ कर दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विवि मुख्यालय में कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि पूर्व में एक सितंबर से प्रस्तावित विवि की मुख्य परीक्षाएं अब दस सितंबर से होंगी। पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम तीन सितंबर को विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा, विवि की वार्षिक पद्धति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं चार अक्तूबर से होंगी। कोरोना संक्रमण के चलते विलंब से चल रहे शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं की जाएंगी। संबंधित परीक्षाफल विवि की ओर से तय मानकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। किसी नियामक संस्थाओं के नियमों से संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों में विवि की ओर से निर्धारित उपरोक्त नियम लागू नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के परिसर और संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र को लेकर कक्षाएं भी 10 सितंबर से ही शुरू की जाएंगी। इधर, जल्द परीक्षा कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों ने विवि के फैसले का स्वागत किया है। छात्रों ने कहा कि प्रॉक्टर बोर्ड ने छात्र हित को देखते हुए दो दिन का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने 10 सितंबर से परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है।

परीक्षा छठे सेमेस्टर की, विवि ने भेज दिया तीसरे का प्रश्न पत्र

देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में बीएससी रसायन विज्ञान की छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र मिलते ही चौंक गए। उन्हें छठे के बजाय तीसरे सेमेस्टर के कोर्स का प्रश्न पत्र थमा दिया गया। विद्यार्थियों की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने गढ़वाल विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर परीक्षा दोबारा कराने का अनुरोध किया है।

बृहस्पतिवार को एमकेपी पीजी कॉलेज में बीएससी छठे सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें प्रश्न पत्र गलत आने पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने विश्वविद्यालय को इस बात की जानकारी दी। साथ ही अन्य कॉलेजों से इस बारे में पता किया। बाकी जगह प्रश्न पत्र सही था।

प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को भी विश्वविद्यालय प्रशासन को दो बार ईमेल कर प्रश्न पत्र आनलाइन मंगाया। इसमें भी पहली बार चौथे सेमेस्टर का, दोबारा तीसरे सेमेस्टर के कोर्स का प्रश्न पत्र भेज दिया गया। यह जैसे ही विद्यार्थियों के हाथ में पहुंचा तो उन्होंने भी इस पर आपत्ति जताई। जिस पर परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।

प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को रसायन विज्ञान के छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय के स्तर से संभवत: गफलत के चलते गलत प्रश्न पत्र मिले। जिससे यह स्थिति पैदा हुई। कॉलेज की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल प्रशासन से किया इस प्रश्न पत्र की परीक्षा दोबारा कराने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed