फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: girl love affair with other caste youth, brother killed her

उत्तराखंड: बहन को दूसरी जाति के युवक से हुआ प्यार, भाइयों ने कहा- हो रही थी बेइज्जती, उतार दिया मौत के घाट

Fri, 24 Dec 2021 07:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Dec 2021 07:23 PM IST
सार

देहरादून में रह रहे युवती के जीजा ने मृतका की पहचान 18 वर्षीय रीना निवासी अरवलिया कोटका जिला मोतिहारी बिहार के रूप में की है।

विज्ञापन
uttarakhand news: girl love affair with other caste youth, brother killed her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहन को दूसरी जाति के युवक से प्यार हुआ तो उसके नाराज भाइयों ने युवती को बिहार से देहरादून लाकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने युवती के दो सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पत्थरों में दबा हुआ था शव
जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को देहरादून के रायपुर में ग्राम सौडा सरौली के जंगलों में एक शव पड़ा हुआ मिला था। थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो सौडा सरौली से करीब दो किमी दूर जंगल में एक रपटे पर शव पत्थरों में दबा हुआ था। शव करीब एक से डेढ़ माह पुराना लग रहा था तथा काफी सड़ी- गली अवस्था में था। शव के कपड़ों से महिला का होना ज्ञात हुआ।
विज्ञापन


शव की पहचान के लिए पुलिस ने युवती की फोटो सोशल मीडिया और अखबारों ने दी। जिसके बाद बीस अक्टूबर को मुनटुन भगत निवासी राजीव नगर रिस्पना पुल ने थाने पर आकर उक्त महिला की शिनाख्त अपनी साली रीना के रूप में की। मृतका की पहचान रीना पुत्री प्रभुभगत निवासी कोटवा जिला मोतीहारी, बिहार हाल निवासी राजीव नगर, रिस्पनापुल थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में की गई। उसने पुलिस को बताया कि रीना अक्तूबर में बिहार से देहरादून आई थी। वह यहां पर अपने भाई सुभाष, संदीप व सुभाष की पत्नी फूल कुमारी के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया था कि रीना तो बिहार चली गई
मुनटुन ने पुलिस को बताया कि सुभाष से उसकी गत छह नवंबर को बात हुई थी। उसने बताया था कि रीना तो बिहार चली गई है। जब उसने फोटो देखा तो मुनटुन ने रीना के घर पर पता किया। बताया गया कि रीना नहीं बल्कि संदीप (रीना का भाई) अकेले ही घर पहुंचा है। उन्होंने भी यह सोच लिया कि रीना अपने भाई के साथ देहरादून में ही है। 

 

छोटी जाति के लड़के के साथ था प्रेम प्रसंग

पुलिस टीम द्वारा बिहार में मृतका के भाई संदीप भगत से पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा विगत छह नवंबर को देहरादून में अपने बडे़ भाई सुभाष भगत व भाभी फूलकुमारी के साथ मिलकर रीना की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी संदीप भगत को गिरफ्तार कर ट्राजिंट रिमांड पर देहरादून लाया गया। वहीं सुभाष भगत व फूलकुमारी को 23 दिसबंर को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। 
  

पूछताछ में संदीप ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बताया कि रीना (18 वर्ष) उनके कहने-सुनने में नही थी और घर से रात- रात भर गायब रहती थी, जिस कारण उनकी गांव में काफी बेईज्जती हो रही थी। बताया कि वह गांव के ही छोटी जाति के लड़के के साथ घूमती थी। मना करने पर भी वह नहीं मानी और उसी लड़के के साथ शादी करने की जिद लगाए बैठी थी। जिस कारण गांव में बिरादरी समाज द्वारा उन्हें बेदखल करने की धमकी दी जा रही थी। 

रीना की इन्हीं हरकतों से तंग आकर छह नवंबर को संदीप अपने भाई सुभाष व भाभी फूलकुमारी के साथ रीना को घुमाने के बहाने से सौडा सरौली के जंगलों में ले गया। जहां मौका पाकर सुभाष ने उसका गला दबाया और संदीप तथा फूलकुमारी ने उसके हाथ पैर पकडे़। रीना के शव को वहीं जगंल में पत्थरों से दबा दिया।

रीना की हत्या करने के बाद संदीप उसी दिन ट्रेन से बिहार चला गया और सुभाष व फूलकुमारी राजीव नगर में अपने किराए के कमरे पर आ गए। देहरादून में रहने वाले परिचितों को सुभाष और फूलकुमारी ने बताया कि संदीप और रीना बिहार चले गए हैं, इसी तरह गांव में लोगों को संदीप ने बताया कि रीना देहरादून में ही रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed