फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: fraud baba in rishikesh, recovery of goods worth 42 lakh rupees from tantrik

ऋषिकेश: तांत्रिक से 42 लाख के माल की बरामदगी, सीएम संग फोटो दिखाकर बनाता था शिकार

Sun, 18 Jul 2021 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Jul 2021 03:05 PM IST
सार

आरोपी योगी प्रियव्रत अनिमेश निवासी आजादनगर, थाना मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा का रहने वाला है।

विज्ञापन
uttarakhand news: fraud baba in rishikesh, recovery of goods worth 42 lakh rupees from tantrik
बरामद आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन की पुलिस रिमांड कस्टड में चल रहे तांत्रिक बाबा योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा से पूछताछ के दौरान कोतवाली पुलिस ने शत प्रतिशत सामान की बरामदगी की है।

विज्ञापन


आरोपी योगी प्रियव्रत अनिमेश निवासी आजादनगर, थाना मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान कोतवाली पुलिस तांत्रिक बाबा को उसके कई ठिकानों पर लेकर गई। सूत्रों की मानें तो तांत्रिक बाबा ने पुलिस के कई सवालों के जबाव भी दिए। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने पूरा सामान बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तांत्रिक बाबा ने ऋषिकेश के सराफा व्यापारी की पत्नी को सम्मोहित कर उनसे लाखों रुपये के आभूषण ठगे थे । यही नहीं तांत्रिक बाबा के संपर्क मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष समेत कई हस्तियों से हैं। जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मोहन कर ठगी करने वाले बाबा की निशानदेही पर ठगा हुआ सामान, बड़ी रुद्राक्ष की माला मय शिव की मूर्ति, एक ब्रेसलेट, एक रुद्राक्ष ब्रेसलेट मय ओम लॉकेट (सभी सोने के) बरामद कर लिया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 42 लाख रुपए बताई गई है।

सीएम संग फोटो दिखाकर विश्वास में लेता था बाबा

ऋषिकेश के सराफा व्यापारी की पत्नी को सम्मोहित कर लाखों की ठगी करने वाला तांत्रिक बाबा इतना शातिर है कि विश्वास जमाने के लिए वह सीएम के साथ खिंचवाई फोटो दिखाता था। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ उसकी फोटो मीडिया के हाथ भी लगी। उसके पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। 

लालतप्पड़ स्थित नेचर विला में तांत्रिक बाबा किराए के फ्लैट पर रहता था। जानी मानी हस्तियां तांत्रिक बाबा का आशीर्वाद ले चुकीं हैं। जानकारी के अनुसार बीते 10 जुलाई को तांत्रिक बाबा ने राजनेताओं केे हाथों अपनी पुस्तिका का भी विमोचन किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल भी बाबा से आशीर्वाद ले चुके हैं।

वहीं सराफा व्यापारी का कहना है कि दिसंबर 2019 से अब तक तांत्रिक बाबा उनकी पत्नी को सम्मोहित कर लाखों के सोने चांदी के आभूषण हड़प चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उपचार के बहाने से बाबा से उनकी मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed