फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Former MLA Ranghar and Dan Singh return to BJP and many leaders also join party

Uttarakhand Bjp: पूर्व विधायक रांगड और दान सिंह की भाजपा में वापसी, कई अन्य नेताओं ने भी ली सदस्यता

Thu, 21 Mar 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:47 PM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Former MLA Ranghar and Dan Singh return to BJP and many leaders also join party
पूर्व विधायक रांगड और दान सिंह की भाजपा में वापसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड और भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली। दोनों पूर्व विधायकों ने 2022 के विधानसभा में बगावत कर दी थी। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में शुरू हुए पार्टी के विशेष ज्वाइनिंग अभियान के तहत दोनों पूर्व विधायकों की वापसी हो गई। उनके अलावा नेताओं की भी वापसी हुई, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। घर वापसी पर उन सभी का स्वागत फूल माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर किया गया।
विज्ञापन


Election 2024:  चुनावी मुद्दा बने तो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो सकेगी गढ़वाली बोली, पैरवी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का दामन थामने वालों में भोला सिंह परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल पूर्व पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। उनके अलावा डोईवाला से जितेंद्र नेगी, चमोली से टीका प्रसाद मैखुरी, देहरादून से दिनेश रावत एवं उषा रावत, डी रूपाली, अमर सिंह सिवूडिया , भोला सिंह परमार ,वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल, एपी किमोड़ी, मुकेश कंडवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की।

इस अवसर पर बंसल ने कहा, आप सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं मोदी-धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में पुनः लौटे हैं। अब आप संगठन की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं क्योंकि आप में से अधिकांश पुराने कार्यकर्ता हैं और पार्टी की रीति नीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। धनोल्टी से पूर्व विधायक रांगड ने कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश एवं प्रदेश में विकास की बहती बयार से आज खुद को अलग नहीं रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed