फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: former cm tivendra Singh Rawat worried over ending compulsion of covid Negative Report in kumbh 2021

महाकुंभ 2021 : मुख्यमंत्री के कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत चिंतित

Mon, 15 Mar 2021 05:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: former cm tivendra Singh Rawat worried over ending compulsion of covid Negative Report in kumbh 2021
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महाकुंभ में कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाकुंभ में कोविड के खतरे को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन

 

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बोले, '12 साल में आता है कुंभ, इसलिए हटाई पाबंदी'

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में कोविड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। कुंभ राज्य का नहीं बल्कि देश एवं दुनिया का पर्व है। इसलिए जोखिम नहीं लेना चाहिए। कोविड से बचाव और उसके फैलाव को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोविड नियमों में ढील दिए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में श्रद्धालु निमंत्रण से नहीं आते हैं। श्रद्धालु अपनी आस्था, श्रद्धा, विश्वास और स्वेच्छा से आते हैं। ऐसे में श्रद्धालु पहले भी आते और अब भी आएंगे।

पहले तीन राज्यों में चिंताजनक स्थिति थी, अब बढ़कर सात राज्यों तक पहुंच गई

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रविवार को देश में 25 हजार नए केस आए हैं। पहले तीन राज्यों में चिंताजनक स्थिति थी, जो अब बढ़कर सात राज्यों तक पहुंच गई है। ऐसी महामारी में किसी भी तरह का जोखिम ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए संक्रमण को फैलने से रोकने की जिम्मेदारी सभी की है।

कहा कि अच्छी बात है कि आज टीकाकण हो रहा है। लेकिन टीके का असर 42 दिन के बाद होता है। आबादी के अनुपात में टीके की देश में उपलब्धता भी नहीं है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता भी नहीं है। मोदी सरकार के इतने प्रयासों के बाद भी लोग टीका लगाने के प्रति सजग नहीं हैं। किसी अस्पताल को रोजाना टीके का 200 का कोटा जारी हो रहा है तो वहां डेढ़ सौ से 160 लोग ही लगवा रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता के साथ हम सबकी जिम्मेदारी की जरूरत है। समझने की जरूरत है कैसे राज्य को बचाना है। देश में बढ़ते केस चिंताजनक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में महामृत्युंजय मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उन्होंने पारद शिवलिंग की पूजा कर देश और राज्य में खुशहाल के लिए प्रार्थना की। कहा कि बीते चार-पांच दिनों से कहीं निकलना नहीं हुआ। इसलिए भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed