फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Forest Minister Harak Singh Rawat facing protested, villager showed black flags

उत्तराखंड: बिजली घर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे वन मंत्री हरक सिंह रावत का विरोध, दिखाए काले झंडे

Mon, 20 Dec 2021 06:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 06:58 PM IST
सार

कोटद्वार में सोमवार को नवनिर्मित बिजली घर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को क्षेत्रवासियों ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Forest Minister Harak Singh Rawat facing protested, villager showed black flags
क्षेत्रवासियों ने हरक सिंह रावत को दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कण्वघाटी (कोटद्वार) में भाबर के हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयनित करने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने हल्दूखाता बिजली घर के लोकार्पण के लिए आ रहे वन एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को काले झंडे दिखाए। लोगों ने मंत्री का काफिला रोककर ट्रंचिंग ग्राउंड के आदेश को निरस्त करने की मांग की। मंत्री की ओर से आश्वासन न मिलने पर लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे कंचनपुर, हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में लोगों ने वन एवं ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत को काले झंडे दिखाकर विरोध करने का निर्णय लिया। काले झंडे दिखाने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। लोगों ने मौके पर ऊर्जा मंत्री का काफिला रोक दिया और उनके हल्दूखाता के ट्रंचिंग ग्राउंड को निरस्त कर अन्यत्र भूमि चयन की मांग की। इस पर मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है और उक्त निर्णय को निरस्त करना उनके बस में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री की बात सुनकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हंगामा करते हुए काले झंडे दिखाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोधी भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ नारेबाजी में शामिल हो गए। कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध के आंदोलन तेज किया जाएगा। 


वन मंत्री डॉ. रावत से मिले पूर्व हॉफ भरतरी
वहीं पूर्व प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी ने रविवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात की। वन मंत्री के आवास पर करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि बीते माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ों के अवैध पातन और अवैध निर्माण के मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समेत चार आईएफएस अधिकारियों से अहम जिम्मेदारियां हटा दी थीं। इनके अलावा 30 अन्य आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

वन मंत्री व पूर्व प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर वन मंत्री को सफाई दी। इसके साथ ही पूरे मामले से अवगत भी कराया। हालांकि इस पूरे मामले में वन मंत्री और पूर्व हॉफ दोनों ने ही कुछ भी कहने से मना कर दिया।


पूर्व हॉफ राजीव भरतरी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। आपको बता दें कि हॉफ पद से हटाए जाने के बाद राजीव भरतरी को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed