फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News  first state to set up 500 MT MSU mobile storage unit  cabinet minister Rekha Arya Said

देहरादून: 500 मीट्रिक टन की MSU लगाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य, मंत्री ने कहा- हरिद्वार के बाद अब नैनीताल

Mon, 19 Dec 2022 09:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

खाद्य मंत्री ने कहा कि एक मोबाइल स्टोरेज यूनिट हरिद्वार जिले के ज्वालापुर गोदाम में स्थापित की जा चुकी है। जबकि एक नैनीताल जिले के रामनगर में स्थापित की जानी है, जिसका कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
Uttarakhand News  first state to set up 500 MT MSU mobile storage unit  cabinet minister Rekha Arya Said
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड 500 मीट्रिक टन क्षमता वाली मोबाइल स्टोरेज यूनिट लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह कहना है खाद्य मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने यह बात सुभाष रोड स्थित होटल में खाद्य विभाग एवं विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


खाद्य मंत्री ने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से एक मोबाइल स्टोरेज यूनिट हरिद्वार जिले के ज्वालापुर गोदाम में स्थापित की जा चुकी है। जबकि एक नैनीताल जिले के रामनगर में स्थापित की जानी है, जिसका कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि खाद्य विभाग और विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच वर्ष 2020 में विभिन्न बिन्दुओं को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके तहत परिवहन की लागत में कमी, भंडारण हानियों को कम करने के लिए मोबाइल भंडारण इकाइयों का उपयोग करना, डेटा संग्रह के लिए एक मोबाइल एप का उपयोग करने सहित कई कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विश्व खाद्य कार्यक्रम ने एक मोबाइल एप खाद्य विभाग को उपलब्ध कराया है, जिससे विभाग के 196 गोदामों एवं करीब 9100 दुकानों के जीओ कॉर्डिनेट्स लिए गए हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम और खाद्य विभाग की ओर से देहरादून जिले के धर्मपुर में ग्रीन एटीएम की स्थापना की गई है, राज्य में डोर स्टेप डिलीवरी के लिए जीपीएस ट्रैकिंग एप उपलब्ध कराया गया है, जो वर्तमान में 15 गोदामों पर सफलतापूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Live-in Relationships: प्रेमिका के बेटे का शव पोटली में बांधकर नहर में फेंका, रोती-बिलखती थाने पहुंची महिला

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऐसी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने से राज्य को नई ऊंचाईयां प्राप्त होंगी। इस तरह के कार्यक्रम आपदा के समय में आने वाली समस्याओं में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को भी खाद्यान्न की कमी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इस मौके पर यूएन विश्व खाद्य कार्यक्रम के देश में निदेशक एरिक केनेफिक, एरिक्सन इंडिया ग्लोबल के निदेशक राजेश गुप्ता, कंपनी सचिव अमित शंकर कश्यप, अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानसी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed