{"_id":"5ee89cde5fa8c12db717b03e","slug":"uttarakhand-news-farmers-daughter-get-aid-for-professional-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : किसानों की बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा में मिलेगा आर्थिक सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : किसानों की बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा में मिलेगा आर्थिक सहयोग
Tue, 16 Jun 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के छोटे काश्तकारों की बेटियां अब आर्थिक समस्या के चलते व्यावसायिक शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। नंद बहुगुणा फाउंडेशन और इनर व्हील संस्था के माध्यम से किसानों की बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा में आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने व्यावसायिक शिक्षा के लिए पोर्टल का शुुुुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की प्रतिभावान बेटियां व्यावसायिक शिक्षा के लिए आवेदन कर सकती है। कृषि मंत्री ने बताया कि नंद बहुगुणा फाउंडेशन और इनर व्हील संस्था के माध्यम से यह एक नई पहल की शुरूआत है। जिसमें प्रदेश के छोटे किसानों की प्रतिभावान बेटियों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए फीस व अन्य खर्चों में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
www.pra-nee.org पर आवेदन किया जाएगा। नंद बहुगुणा फाउंडेशन के ट्रस्टी सुधीर बहुगुणा ने बताया कि शुरूआत में कम से कम 20 प्रतिभावान बेटियों को सरकारी कालेजों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए फीस व अन्य खर्चों में आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन