फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: eight students who went celebrate birthday, two drowned kosi river, whose birthday died

उत्तराखंड: बर्थ डे मनाने गए आठ में से दो छात्र कोसी नदी में बहे, जिसका जन्म दिन था उसकी भी मौत

Thu, 12 Aug 2021 10:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 10:02 PM IST
सार

पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा के दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका बर्थ डे था।

विज्ञापन
uttarakhand news: eight students who went celebrate birthday, two drowned kosi river, whose birthday died
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

बर्थ डे मनाने ओखलढूंगा के झूला पुल पर गए पीरूमदारा क्षेत्र के आठ छात्रों में से दो की कोसी नदी में बहने से मौत हो गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। मृतकों में वह छात्र भी शामिल है, जिसका गुरुवार को बर्थ डे था। उसके पिता पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण में जिला पंचायत सदस्य हैं। छात्रों के शवों को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर कुनखेत के पास बरामद किया गया।

विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा के दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका बर्थ डे था।

विज्ञापन

 

वह अपने दोस्तों शांतिकुंज गली नंबर दो निवासी सुमित सोढ़ी पुत्र विजय कुमार और पीरूमदारा निवासी गुरमेल सिंह, विशाल सिंह, अनमोल अग्रवाल, पवन कुमार, जतिन चौधरी और प्रकाश भाटिया के साथ ओखलढूंगा गया था। आठों चार बाइकों से गए थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी क्यारी और ओखलढूंगा के बीच झूला पुल पर पहुंच गए। यहां से महेंद्र नेगी और सुमित ने कोसी नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एकडेमी के छात्र थे

पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों को बहता देख अन्य छात्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दोस्तों के चीखने की आवाज सुनकर वहां घोड़ों को चरा रहे व्यक्ति ने प्रधान प्रीति सिंह चौरसिया के पति रणजीत सिंह को सूचना दी। इसके बाद भतरौंजखान के एसओ को बताया गया।

 

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी तो दोनों के शव ओखलढूंगा से चार किमी दूर कुनखेत में मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। ओखलढूंगा की ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि छात्र कोसी नदी में नहाने आए थे, लेकिन नदी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके।

ग्रीन फील्ड एकडेमी के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि सभी छात्र उनके विद्यालय के हैं। भतरौंजखान के थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed