फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Demand of marked state agitators, gairsain should be made permanent capital

गैरसैंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित, जारी हुए आदेश

Mon, 08 Jun 2020 10:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Demand of marked state agitators, gairsain should be made permanent capital
gairsain - फोटो : File Photo

उत्तराखंड में राज्यपाल की मंजूरी के बाद भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मार्च में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था। आदेश जारी होने के बाद राजधानी के लिए तैयार कार्ययोजना पर अब काम शुरू हो सकेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भराड़ीसैंण को आदर्श पर्वतीय राजधानी का रूप दिया जाएगा। आने वाले समय में भराड़ीसैंण सबसे सुंदर राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पर्यावरण दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र की घोषणा, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनेगी ई-विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए 4 मार्च को घोषणा की गई थी, यह सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों की भावनाओं का सम्मान है। अब अधिसूचना लागू होने से भराड़ीसैंण, गैरसैंण आधिकारिक रूप से ग्रीष्मकालीन राजधानी हो गई है।

पेपरलैस कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

उन्होंने कहा कि 2017 के विजन डॉक्यूमेंट में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कही गई थी। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें प्लानर और विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है। भराड़ीसैंण में राजधानी के अनुरूप वहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बड़े स्तर पर फाइलें न ले जानी पड़ें, इसके लिए ई-विधानसभा पर कार्य किया जा रहा है। इससे पेपरलैस कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए रामगंगा पर चैरड़ा झील का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने के बाद भराड़ीसैंण, गैरसैंण और आसपास के क्षेत्र में ग्रेविटी पर जल उपलब्ध हो सकेगा। बताया कि गैरसैंण की कनेक्टिविटी पर भी काम किया जा रहा है। भराड़ीसैंण, गैरसैंण को जोड़ने वाली सड़कों को आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जाएगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। इसके पूरा होने पर रेल गैरसैंण के काफी निकट तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed