फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: dehradun tourist places weekend new guideline

उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटक स्थलों के लिए नई गाइड लाइन जारी, दोपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक

Thu, 15 Jul 2021 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Jul 2021 02:13 PM IST
सार

मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी जैसे पर्यटक स्थल पर वीकेंड पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun tourist places weekend new guideline
देहरादून जिला प्रशासन ने नई गाइड-लाइन जारी की है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वीकेंड पर जुट रही भीड़ को रोकने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने नई गाइड-लाइन जारी की है। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वीकेंड पर मसूरी में दोपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहरः डॉक्टरों की चेतावनी, हवा में नमी कम होते ही तेज हो सकता है संक्रमण
विज्ञापन


मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी जैसे पर्यटक स्थल पर वीकेंड पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले की तरह मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट, देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व होटल बुकिंग के दस्तावेज दिखाने अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: मसूरी घूमने के लिए पूरे परिवार की फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर पहुंचा युवक, कैंपटी से वापस भेजे 412 सैलानी

जिलाधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था व नियम शनिवार की सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक लागू रहेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर नैनीताल में वीकेंड पर दोपहिया के प्रवेश पर पिछले हफ्ते ही रोक लगा दी गई थी। अब इस वीकेंड के लिए नए नियम जारी करते हुए जिलाधिकारी ने दुपहिया से प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

आपातकालीन स्थिति में ही उपरोक्त शर्तों के बिना देहरादून से मसूरी जाने दिया जाएगा। मसूरी के स्थानीय निवासी अपना पहचान पत्र दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।

कैंपटी से वापस भेजे गए 412 सैलानी

टिहरी गढ़वाल स्थित कैंपटी से बुधवार को 412 सैलानियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। ये सैलानी कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 40 लोगों का चालान किया गया। 

थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बुधवार को कोरोना जांच, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले 93 वाहनों के 412 सैलानियों को कैंपटी से वापस लौटाया गया। फॉल में पानी साफ होने के बाद बुधवार को यहां रस्सी हटवा दी गई है।

मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 45 सैलानियों का चालान किया है। इसके अलावा एमवी एक्ट में 10 वाहनों का तहत चालान किया गया। 

217 लोगों ने कराई जांच, सभी निगेटिव
मसूरी में मंगलवार को चार लोगों के संक्रमित मिलने बाद सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। बुधवार को शहर में 149 आरटीपीसीआर और 68 लोगों की रेपिड एंटीजन जांच की गई, जिसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed