{"_id":"60d4bd5d8ebc3e2e076fc543","slug":"uttarakhand-news-corbett-and-rajaji-national-park-will-open-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व खुलने का रास्ता साफ, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व खुलने का रास्ता साफ, तैयारियां तेज
Thu, 24 Jun 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:49 PM IST
सार
एनटीसीए के महानिरीक्षक डॉ. अमित मलिक ने कहा कि अब कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई हैं। इसलिए पार्कों को खोलने का फैसला लिया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने जिम कॉर्बेट, राजाजी टाइगर रिजर्व समेत चिड़ियाघरों को नए सिरे से खोलने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। एनटीसीए के महानिरीक्षक डॉ. अमित मलिक की ओर से कहा गया है कि अब कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई हैं। ऐसे में राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और टाइगर रिजर्व निदेशक अपने स्तर पर टाइगर रिजर्व और चिड़ियाघरों को खोलने को लेकर निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 118 नए संक्रमित, तीन की मौत, 250 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने सभी राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालकों को पत्र लिखकर सभी टाइगर रिजर्व व चिड़ियाघरों को बंद करने के आदेश दिए थे। इस दौरान कई शेरों और बाघों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट भी पाया गया था, लेकिन अब जबकि कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हो चुकी हैं तो एनटीसीए महानिरीक्षक डॉ. अमित मलिक की ओर से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, वार्ड टाइगर रिजर्व निदेशकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वे अपने स्तर पर टाइगर रिजर्व को खोल सकते हैं।
विज्ञापन
नैनीताल: सैलानियों के पहुंचने से सरोवर नगरी में बढ़ी रौनक, होटलों में ऑन द स्पॉट बुकिंग शुरू, तस्वीरें...
राजाजी टाइगर रिजर्व को खोलने की तैयारियां तेज
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बयान ‘राज्य में स्थित जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व 12 महीने पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे’ के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशक डीके सिंह का कहना है कि अभी वन मंत्री का बयान ही सामने आया है। सरकार, शासन और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद ही राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व मानसून के दौरान 15 जून से लेकर 15 नवंबर तक हर साल पर्यटकों के लिए बंद रहता है।