फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: coordination committee came out in protest against cabinet grade pay decision

Grade Pay: उत्तराखंड कैबिनेट में ग्रेड-पे को लेकर हुए निर्णय के विरोध में उतरी समन्वय समिति, बुलाई बैठक

Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले समिति की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता हुई थीं। वार्ता में कई बिंदुओं पर शासन ने सहमति जताई थी। कुछ बिंदुओं पर शासनादेश जारी हुए और कई पर अभी तक जारी नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: coordination committee came out in protest against cabinet grade pay decision
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड कैबिनेट में हुए ग्रेड-पे संबंधित निर्णय पर सचिवालय संघ के बाद अब उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति विरोध में उतर आई है। समिति ने पूरे मामले पर चर्चा और विरोध की रणनीति तय करने के लिए आठ अगस्त को बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


समिति के संयोजक पूर्णानंद नौटियाल और शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले समिति की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता हुई थीं। वार्ता में कई बिंदुओं पर शासन ने सहमति जताई थी। कुछ बिंदुओं पर शासनादेश जारी हुए और कई पर अभी तक जारी नहीं हो पाए हैं। जो शासनादेश हुए हैं, उनमें भी कई प्रकार की विसंगतियां उत्पन्न की गई हैं। जिसके कारण प्रदेश के कार्मिक शासन के इस प्रकार के शासनादेश जारी करने पर नाराज है। इसी कड़ी में शासन में बैठे अधिकारियों ने बिना सोचे समझे जल्दबाजी में डाउन ग्रेड वेतन का निर्णय कैबिनेट बैठक में करा दिया, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समन्वय समिति पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का दबाव बढ़ रहा है। नौटियाल ने कहा कि डाउन ग्रेड वेतन के निर्णय में कहीं भी यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान में कार्यरत कार्मिकों के पदोन्नति के पदों पर वर्तमान व्यवस्था एवं नियमों के अंतर्गत पदोन्नतियां की जाती रहेंगी या नहीं। यह निर्णय प्रदेश के कार्मिकों के भविष्य के लिए घातक है। आठ अगस्त को यमुना कॉलोनी स्थित सद्भावना भवन में सभी परिसंघ और घटक संघों की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डाउन ग्रेड वेतन का पुरजोर विरोध करने के साथ ही पदोन्नति में शिथिलीकरण बढ़ाने, एसीपी का लाभ देने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का निराकरण करने, पुरानी पेंशन बहाली करने सहित अन्य सामूहिक मांगों पर पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप शासनादेश जारी न होने के विरोध में भावी प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार डाउन ग्रेड वेतन के निर्णय को वापस नहीं लिया तो इस बार प्रदेश का प्रत्येक कार्मिक आरपार की लड़ाई के लिए कमर कस चुका है। चाहे इसके लिए कार्मिकों को कोई भी कीमत चुकानी पड़े। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed